Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एईई-1 को 1.25 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक ने आज बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मंजीत, एईई-1 (उम्र 41 वर्ष), कार्यालय हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सेक्टर-36, रोहतक को 1,25,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित  पुत्र  चत्तर सिंह, निवासी गांव खखाना, जिला झज्जर है। उसे कार्यालय हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सनसिटी, सेक्टर-36, रोहतक से ट्रैप के दौरान पकड़ा गया। इस संबंध में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में अभियोग संख्या 04 दिनांक 18.02.2026 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली निवासी शिकायतकर्ता ने शिकायत दी कि वह अधिवक्ता हैं और सतीश अग्रवाल द्वारा चुलियाना,जिला रोहतक में स्थापित कंपनी के कार्यों के लिए अधिकृत हैं। उक्त कंपनी के वर्ष 2026-27 के लिए “कन्सेंट टू ऑपरेट” (Consent to Operate) प्रमाण पत्र क्षेत्रीय कार्यालय, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, रोहतक से जारी किया जाना था। इस कार्य के बदले आरोपी मंजीत एईई-1 ने 1,50,000 रुपये रिश्वत की मांग की, जो बाद में 1,25,000 रुपये में तय हुई।शिकायत के सत्यापन के बाद सीडीसी/निरीक्षक जगजीत सिंह, नं. 1241/सोनीपत, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, उपकेंद्र सोनीपत के नेतृत्व में रेडिंग टीम का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी को 1,25,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

Related posts

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, फरीदाबाद ने डीएवी कॉलेज एवं मैनेजमेंट की आगामी बर्ष 2019-20 के लिए कार्य कारिणी की घोषणा की

Ajit Sinha

पुलिस और बदमाशों के बीच चली 15 राउंड गोलियां, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैरों में लगी गोली।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा सरकार ने गौशालाओं को चारे के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि को बढ़ाया पाँच गुणा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x