Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:एसीबी, करनाल ने किया खुलासा,रिश्वतखोर तहसीलदार अभिमन्यु सेवादार के माध्यम से रिश्वत लेता था,अब तक फरार है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो की करनाल टीम द्वारा गत 3 अप्रैल 2025 को आरोपित राजीव कुमार मल्होत्रा उर्फ यशपाल मलहोत्रा अर्जी नवीस तहसील गोहाना को शिकातयकर्ता से 1,00,000/-रूपए (एक लाख रूपये) नकद बतौर रिश्वत राशि  लेते तहसील कार्यालय गोहाना जिला सोनीपत से रंगे हाथो गिरफतार किया गया तथा इस मामले में दूसरा आरोपित अभिमन्यु तहसीलदार गोहाना मौका से फरार हो गया था। इस सम्बन्ध में केस नंबर – 10 दिनांक गत  3 अप्रैल 2025, धारा 7, 7ए पी.सी. एक्ट 1988 व 61 बी.एन.एस. 2023 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में केस दर्ज किया गया है। आरोपित अभिमन्यु तहसीलदार गोहाना की गिरफतारी अभी बकाया है।

उपरोक्त केस में गिरफतार आरोपित राजीव कुमार मल्होत्रा उर्फ यशपाल मल्होत्रा अर्जी नवीस तहसील गोहाना ने पूछताछ पर एसीबी को बताया कि उसके द्वारा अभिमन्यु, तहसीलदार गोहाना व तहसील कार्यालय गोहाना में तैनात आशीष सेवादार के साथ सांठगांठ करके रजिस्ट्री करवाने की एवज आवेदक से 150/  से 250/-रूपए  तक प्रति गज के हिसाब से रिश्वत ली जाती थी। रजिस्ट्री उपरान्त प्राप्त रिश्वत राशि में से उसके व आशीष सेवादार द्वारा 20/-रूपए प्रति गज के हिसाब से राशि अपने पास रख ली जाती थी तथा इस राशि को उनके द्वारा आपस में बांट लिया जाता था तथा बकाया रिश्वत की राशि को आशीष, सेवादार द्वारा अभिमन्यु, तहसीलदार, गोहाना को पहुंचा दिया जाता था। उपरोक्त केस में आरोपित आशीष सेवादार के विरुद्ध प्राप्त तथ्यों/साक्ष्यों के आधार पर उसे दिनांक 4 गिरफ्तार 2025 को गिरफतार किया गया है।

Related posts

फ्लैट से घरेलू सामानों को फेंक कर, मारपीट पिटाई करके व फ्लैट पर कब्ज़ा करने के मामले में दो महिलाओं सहित 4 अरेस्ट।

Ajit Sinha

फील्ड में गृह मंत्री अनिल विज, अंबाला के इंडस्ट्रियल एरिया, हाउसिंग बोर्ड एवं 12 क्रॉस रोड से करवाई पानी की निकासी

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ई-सिगरेट अध्यादेश के प्रावधानों को लागू करवाने के लिए चलाएगी विशेष अभियान,10 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x