Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एसीबी ने जूनियर इंजीनियर 45 हजार रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़:हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने करनाल जिले के असंध में तैनात उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक कनिष्ठ अभियंता को एक किसान से उसके खेत में ट्रांसफार्मर लगाने की एवज में 45,000 रुपये की रिश्वत लेते अरेस्ट किया है।  एसीबी के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि करनाल जिले के सालवन गांव निवासी रणदीप सिंह की शिकायत पर आरोपी कनिष्ठ अभियंता बलकार सिंह को अरेस्ट  किया गया है।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता अपने खेतों में एक ट्रांसफार्मर लगवाना चाहता था और इसके लिए संबंधित कार्यालय में आवेदन किया। जब आरोपी कनिष्ठ अभियंता ने शिकायतकर्ता की कृषि भूमि में बिजली का ट्रांसफार्मर लगाने के एवज में 45 हजार रुपये की मांग की तो उसने एसीबी से सम्पर्क करते हुए शिकायत दी।प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी की टीम ने रेड करते हुए आरोपी कनिष्ठ अभियंता को शिकायतकर्ता से 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ एसीबी थाना करनाल में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच चल रही थी।

Related posts

फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज खोल विदेश के लोगों से ठगी करने के साथ सरकार को करोड़ों का नुकसान पहुंचा रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: देशी-विदेशी पर्यटकों की अगवानी को तैयार सूरजकुंड मेला

Ajit Sinha

एक रात, एक जॉन, पुलिस और बदमाशों के बीच हुई दो अलग -अलग मुठभेड़ में 3 अपराधियों को लगी गोली -देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x