Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़: सेना की 30 मई को होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के हिसार स्थित सेना भर्ती कार्यालय द्वारा हिसार, सिरसा,जींद व फतेहाबाद जिला के उम्मीदवारों के लिए आगामी 30 मई, 2021 को होने वाली लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। सेना भर्ती कार्यालय के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय सेना की ओर से कोरोना महामारी के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि हिसार सेना छावनी में सेना भर्ती कार्यालय द्वारा हिसार, सिरसा,जींद व फतेहाबाद जिला के उम्मीदवारों के लिए सैनिक, जनरल ड्यूटी तथा सैनिक, लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी श्रेणी के लिए भर्ती की लिखित परीक्षा 30 मई, 2021 को आयोजित की जानी थी। उन्होंने बताया कि अब इस परीक्षा को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। लिखित परीक्षा की नई तिथि की सूचना बाद में दी जाएगी।

Related posts

हरियाणा सरकार ने वर्ष-2013 बैच के 8 आईएएस अधिकारियों को 1 जनवरी से जूनियर प्रशासनिक ग्रेड देकर पदोन्नत किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट ने ग्रीन फील्ड कॉलोनी के प्लाट नंबर -1968 सहित तीन गेटों में की भारी तोड़फोड़, एक सील

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मंझावली पुल व सड़क के निर्माण कार्य को समय पर पूरा न करने पर ठेकेदार पर कार्रवाई होगी : डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x