Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़: पाकिस्तान को खुफिया सूचना उपलब्ध करवाने वाला आरोपित मिलिट्री इंजीनियरिंग विंग का एक कर्मचारी गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस को सूचना मिली की  जिला रेवाडी का रहने वाला एक शख्स  जो जयपुर में मिलिट्री इंजीनियरिंग विंग में तैनात है, उसके द्वारा व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से अपने देश की सेना से सम्बन्धित खुफिया रिपोर्ट पडोसी देश पकिस्तान की खुफिया एजेंसी को उपलब्ध करवाई जा रही है।

इस सूचना पर एसटीएफ गुरुग्राम की एक स्पेशल टीम द्वारा बीती रात  बस स्टैंड धारूहेड़ा से उपरोक्त आरोपित  को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना धारूहेड़ा में आरोपित  के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर थाना धारूहेड़ा व सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा तकनीकी सहायता और सूत्रों के हवाले से पूछताछ करके जानकारी जुटाने के प्रयास किए  जा रहे है। आरोपित का पुलिस रिमांड लेने के बाद अपराध बारे पुरी जानकारी हासिल हो पाएगी ।

Related posts

किसान महापंचायत कार्यक्रम के दौरान हुए घटनाक्रम के लिए कांग्रेस व वामपंथियों को जिम्मेवार ठहराया- सीएम  

Ajit Sinha

धुंध- कोहरे के मौसम के मद्देनज़र सोनीपत पुलिस ने एडवाइजरी जारी की,ओवर-स्पीड वाहनों के विरुद्ध की जाएगी सख्त कार्रवाई।

Ajit Sinha

फर्जी आईएएस अधिकारी बन आमजनों से रुपए ऐंठने के एक मामले में एक आरोपित को थाना पालम विहार की पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!