Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक में ऑनलाइन ठगी के 40 वारदात करने के आरोपित को किया अरेस्ट  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़ : पुलिस अधीक्षक, हांसी लोकेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्य करते हुए जिला की सीआईए पुलिस की टीम ने एक शातिर अपराधी जो  भोले- भाले लोगों से ऑनलाईन  ठगी करता था को गिरफ्तार किया है ।  जिसने हरियाणा के अलावा महाराष्ट्र, कर्नाटक में 40 से अधिक वारदात करना कबूल किया हैं। ऑनलाईन ठगी करने के मामले में सीआईए ने राजस्थान के एक शातिर को गिरफ्तार किया है। जिसे जुवेनाईल कोर्ट में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। सीआईए ने उससे 1 मोबाईल व 510 रुपए बरामद किए। शातिर ने पूछताछ में महाराष्ट्र, कर्नाटक में 40 से अधिक वारदातें कबूली हैं। आरोपी राजस्थान के भरतपुर जिले के एक गांव का निवासी है। उसे हांसी बस स्टैंड के समीप से गिरफ्तार किया गया हैं जो अपने साथियों के साथ मिलकर होटल, रेस्टोरेंट में फोन करके खाना पैक करवाने का ऑर्डर देते और फिर पेमेंट ऑनलाईन करने की बात कहते थे। पेटीएम के माध्यम से ठगी करते थे। होटल, रेस्टोरेंट में फोन करके ओटीपी मांगते थे। ओटीपी मिलने के बाद वह उनके खाते से पैसे निकाल लेते।

उन्होंने हांसी में बाईपास स्थित द रायल विंग्स के संचालक से मार्च में ऐसे ही ठगी की थी। उनके पेटीएम से 12 हजार 999 रुपए निकाल लिए थे। इसी मामले में उसे गिरफ्तार किया गया। उस समय आरोपी नाबालिग था। अब उसकी उम्र 18 वर्ष 2 महीने है। उसे जुवेनाईल कोर्ट में पेश किया गया  जिस को 24 घंटे के लिए पुलिस अभिरक्षा में भेज गया पुलिस अभिरक्षा के दौरान अन्य कई मामलों में पूछताछ  की गई। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह बड़े होटल, रेस्टोरेंट के नंबर लेते थे। शातिरों ने जींद में भी एक व्यक्ति के साथ ऐसे ही ठगी की थी। इसके अलावा महाराष्ट्र व कर्नाटक में 30-40 लोगों को ऐसे ठग चुके हैं। उनके साथी पकड़ से बाहर हैं। मामले में पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है। वहीं एक टीम रात को उनके गांव में गई। पुलिस को दी शिकायत में हांसी बाईपास पर स्थित द रायल विंग्स के शेखर लांबा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 10 मार्च को दोपहर 2 बजे उनके पास किसी नंबर से फोन आया और खाना पैक करने के लिए कहा। उन्होंने उनके द्वारा बताए गए ऑर्डर के अनुसार उन्होंने खाना पैक करवा दिया। खाना पैक होने के बाद उसी नंबर पर फोन किया।

तो फिर उस शख्स ने उनके होटल के अकाउंट के डैबिट कार्ड की फोटो मांगी आगे और बैक साईड फोटो मांगी। उन्होंने फोटो देने से मना कर दिया। जिसके बाद उसने पेटीएम नंबर मांगा और कहा कि वह हिसार आर्मी कैंट से हूं। आर्मी कैंट से पेमेंट आएगी जो कि सिक्योर है। इसके लिए आपके पास 1 ओटीपी आएगा और वो बता देना। जैसे ही उनके पास ओटीपी आया वो उन्होंने उस शक्स के साथ साझा किया। जिससे उसी वक्त उनके खाते से 12 हजार 999 रुपए कट गए । जब पेटीएम पास बुक में देखा तो पेमेंट एक कंपनी को गई थी।  पुलिस अभिरक्षा के बाद  न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है  ।

Related posts

आपत्तिजनक गीत पर हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गायक बादशाह पर एफआईआर दर्ज, लुक आउट सर्कुलर जारी।

Ajit Sinha

अम्बाला छावनी के सिविल अस्पताल परिसर में तैयार हुआ सबसे आधुनिक कैंसर अस्पताल-अनिल विज

Ajit Sinha

कैबिनेट ने मॉडल ऑनलाइन स्थानांतरण नीति, 2026 और शिक्षक स्थानांतरण नीति, 2026 को मंजूरी दी।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!