Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

केन्द्र सरकार ने पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए हरियाणा पुलिस के प्रयासों को सराहा, मिली राष्ट्रीय स्तर पर पहचान – मनोज यादव  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। केंद्रीय विदेश मंत्री भारत सरकार  एस. जयशंकर ने पासपोर्ट वेरिफिकेशन कार्य के तेजी से निपटान में अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए हरियाणा पुलिस के प्रयासों की सराहना की है। आज यहां जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक हरियाणा, मनोज यादव ने बताया कि पासपोर्ट सेवा दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने पासपोर्ट सत्यापन के मामलों में हरियाणा पुलिस की सराहना की। हमारे संयुक्त प्रयासों और व्यक्तिगत निगरानी ने इस पूरी कवायद में अहम भूमिका निभाई है।
 
डीजीपी ने पासपोर्ट आवेदनों का शीघ्र और सटीक सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों और सभी जिला एसपी के साथ सफलतापूर्वक समन्वय करने के लिए एडीजीपी सीआईडी  आलोक मित्तल को भी बधाई दी।यह बहुत गर्व की बात है कि हरियाणा पुलिस द्वारा नागरिकों को प्रदान की जा रही पासपोर्ट सत्यापन सेवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। उन्होंने इसके लिए सभी फील्ड इकाइयों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की भी प्रशंसा की। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रालय इस संबंध में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए मान्यता प्रमाण पत्र भी जारी करेगा।उल्लेखनीय है कि पुलिस ने पासपोर्ट सत्यापन की समय सीमा पांच दिन निर्धारित की है ताकि नागरिकों को जल्द पासपोर्ट मिल सके। हम इस प्रक्रिया को पांच दिन से भी कम समय में लाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल, हरियाणा पुलिस ने देश भर में शीघ्र पासपोर्ट सत्यापन में तीसरा स्थान हासिल किया था। बता दें कि विदेश मंत्रालय हर साल 24 जून को पासपोर्ट सेवा दिवस के रूप में मनाता है।

Related posts

डीजीपी ने दी बधाई: विश्व पुलिस गेम्स में हरियाणा पुलिस के खिलाड़ियों का जलवा ,10 गोल्ड सहित जीते 17 मेडल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हत्या के मुकदमे में 16 साल से फरार चल रहे 5 हजार के इनामी बदमाश को क्राइम ब्रांच- 30 ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha

परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने नियमों की अवहेलना करने वाले निजी बिल्डरों के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x