Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

सीसीटीवी में कैद : ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर 400 मीटर तक घसीटा, दो अरेस्ट -देखें वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:दिल्ली के अऱाजकतत्वों में पुलिस का भी खौफ नहीं रहा है.धौलाकुआं में हुई ऐसे ही घटना में खतरनाक ढंग से गाड़ी चला रहे युवक को जब ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने रोका तो उसने कार ही नहीं रोकी. कार के बीच में आया ट्रैफिक पुलिसकर्मी 400 मीटर तक घिसटता चला गया.उसकी जान जाते-जाते बची. घटना के वक्त बोनट पर चढ़े पुलिसकर्मी का सीसीटीवी भी सामने आया. कार में सवार दो युवकों को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया.


पुलिस के मुताबिक, 12 अक्टूबर को धौलाकुंआ पर ,ट्रैफिक पुलिस में तैनात कॉन्स्टेबल महिपाल सिंह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे. तभी उन्होंने फैंसी नम्बर प्लेट लगी और टेढ़े-मेढ़े चलती आ रही एक कार को रोकने की कोशिश की. हालांकि रुकने की बजाय कार चालक ने रफ्तार बढ़ा दी. महिपाल जान बचाने के लिए वाइपर पकड़कर कार के बोनट पर चढ़ गए. इसके बाद कार 400 मीटर तक चलती रही और महिपाल उसमें ही लटके रहे.

इसके बाद आरोपी ने एकदम से ब्रेक मारा और महिपाल धड़ाम से नीचे आ गिरे. उनकी जान बाल-बाल बच गई. इसके बाद कार चालक वहां से भाग निकला. हालांकि पुलिस ने एक किलोमीटर बाद कार चालक को दबोच लिया. आरोपी की पहचान शुभम के तौर पर हुई जो उत्तम नगर का रहने वाला है. कार में उसके साथ उसका दोस्त राहुल भी बैठा था.दिल्ली पुलिस में कार सवार शुभम और राहुल को गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और लापरवाही से वाहन चलाने, सरकारी काम में बाधा डालने की धाराओं 186/353/279/337 में मुकदमा दर्ज किया गया है.

Related posts

प्रमुख नकली ब्रांडेड घरेलू सामान रैकेट का भंडाफोड़, 4 आरोपितों पकड़े गए-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

पारिवारिक जमीनी विवाद में चचेरे भाई की हथोड़े से पीट -पीट कर हत्या कर दी, आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लागने से 15 हज़ार का इनामी और भूमाफ़िया गिरफ्तार-देखें वीडियो

Ajit Sinha
error: Content is protected !!