Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

अवैध हुक्का चलाने पर मामला दर्ज, 4 सहायक संचालक गिरफ्तार, 3 हुक्के बरामद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में अवैध हुक्का चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है जिस कार्रवाई में देर रात्रि को अवैध हुक्का चलाने वाले सचालकों के खिलाफ कानून की उल्लंघना करने पर मामला दर्ज करके 4 सहायक सचालकों को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किए गए  आरोपियों के नाम  अतुल कुमार यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी  सेक्टर- 18 पंचकूला, शिकन्दर कुमार पुत्र बिंदेश्वरी रविदास निवासी  बापू धाम कॉलोनी सेक्टर- 16 चंडीगढ़, गौरव पुत्र जगदेव सिंह निवासी  मनीमाजरा चंडीगढ़ तथा अरविंद ठाकूर पुत्र अशोक कुमार निवासी  मनीमाजरा चंडीगढ़ हैं। जानकारी के मुताबिक गत 5 नवम्बर 2023 की देर रात्रि को पुलिस की स्पेशल टीम सेक्टर- 5 पंचकूला में मौजूद थी ।

जो पुलिस नें गुप्त सूचना के आधार पर मोब सोप न. 1 हाई फाइव में रेड की गई । जो मौका पर उपरोक्त व्यक्ति अतुल कुमार यादव सिकंदर कुमार गौरव अरविन्द ठाकुर मौजूद मिलें और मौका से 3 हुक्के जलते हुए तथा 39 हुक्का पाइप बरामद किए गए  । पुलिस उपायुक्त पंचकूला के द्वारा जिला में हुक्का चलाने पर प्रतिबंध करते हुए धारा 144 लागू की हुई है जो कानून की उल्लंघना करने पर पुलिस नें थाना सेक्टर -5 ,पंचकूला में भा.द.स. की धारा 188,269, 270 के तहत मामला दर्ज करके उपरोक्त 4 सचालको को गिरफ्तार किया गया ।

Related posts

फरीदाबाद:सूरजकुंड के चार्मवुड में बुजुर्ग का अपहरण कर हत्या करने वाला नौकर और उसका दो दोस्त निकला,अरेस्ट-देखें वीडियो

Ajit Sinha

गर्लफ्रेंड हत्या के सनसनीखेज मामले में ₹1,00,000 के इनामी फरार हत्या आरोपित भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा गया।

Ajit Sinha

अवैध कॉलोनियों व स्ट्रक्चर को किया गया धरासाई, मौके पर लगवाए गए चेतावनी बोर्ड  : डीसी 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x