Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

हरियाणा विधान सभा के प्रथम श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी अधिकारियों का क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम हिपा गुरुग्राम में संपन्न

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (हिपा),गुरुग्राम द्वारा हरियाणा विधान सभा के प्रथम श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी अधिकारियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में कुल 41 अधिकारियों—जिनमें सचिव, अतिरिक्त सचिव, उप सचिव, अवर सचिव,विधि अधिकारी, समिति अधिकारी, मीडिया एवं संचार अधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। समापन सत्र के दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों की प्रशासनिक एवं विधायी दक्षताओं को सुदृढ़ करना था।कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्न विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया- हरियाणा विधानसभा की संरचना, कार्यप्रणाली एवं प्रक्रियात्मक नियम, प्रभावी संप्रेषण, प्रोटोकॉल एवं समन्वय प्रथाएँ, तनाव प्रबंधन एवं व्यवहारिक प्रभावशीलता, सरकारी कर्मचारियों के लिए आचार संहिता, नेतृत्व विकास, प्रबंधकीय उत्कृष्टता एवं निर्णय-निर्माण रूपरेखाएँ ।हिपा के वरिष्ठ अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रशिक्षण प्रतिभागी अधिकारियों की प्रक्रियात्मक दक्षता, कार्य-संयोजन क्षमता तथा नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण में महत्वपूर्ण सुधार लाएगा, जिससे विधान सभा सचिवालय के कार्यों की गुणवत्ता और प्रभावशीलता और बेहतर होगी। 5 दिसंबर 2025 को विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने प्रतिभागियों को संबोधित किया।

उन्होंने विधायी कार्यों के सुचारू संचालन हेतु प्रक्रियात्मक अनुशासन,संस्थागत ईमानदारी तथा सक्रिय प्रशासनिक दृष्टिकोण के महत्व पर विशेष बल दिया। शनिवार को समापन समारोह के दौरान हिपा महानिदेशक मनोज यादव, (से.नि.आई पी एस) ने अधिकारियों की प्रतिबद्धता एवं सक्रिय सहभागिता की सराहना की। उन्होंने कहा:“हर सार्वजनिक सेवक के आचरण में उच्च स्तर की विनम्रता दिखाई देनी चाहिए। संरचित प्रशिक्षण और ज्ञान-विस्तार के माध्यम से यह आशा की जाती है कि विधानसभा सचिवालय के अधिकारी अब अधिक दक्ष, उत्तरदायी तथा आधुनिक विधायी संस्थान की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष चाहेंगे तो हिपा भविष्य में भी हरियाणा विधान सभा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विशेषीकृत प्रशिक्षण कार्यक्रमों की योजना तैयार कर सकता है।हरियाणा विधान सभा अधिकारियों की ओर से विधान सभा अध्यक्ष के सलाहकार राम नारायण यादव, अतिरिक्त सचिव नरैन दत्त एवं उप सचिव कंवर सिंह ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण ने उनकी विधायी प्रक्रियाओं की समझ को और गहरा किया तथा उनकी कार्यकुशलता में उल्लेखनीय वृद्धि की है। प्रतिभागी अधिकारियों ने मनोज यादव, महानिदेशक हिपा, मोहिंदर कुमार कोर्स कोऑर्डिनेटर, शिव प्रसाद शर्मा कोर्स कोऑर्डिनेटर, रेखा दहिया सहायक निदेशक (प्रशासन) एवं डॉ. देवेंद्र सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।

Related posts

गैर हाजिर रहें 108 आल्टरनेट प्रैजाइडिंग आॅफिसरा,117 प्रैजाइडिंग आॅफिसरों(पीओ) का कारण बताओ नोटिस जारी किया

Ajit Sinha

21 नवंबर को मानेसर में होगा आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड वितरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: पुलिस कमिश्नर श्रीमती कला राम चंद्रन ने आज 36 पुलिस इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x