Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

कैंटीन संचालक की कैंटीन जाते वक़्त सनसनीखेज हत्या -केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:थाना सेक्टर- 10, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक सूचना नजदीक सेक्टर- 37D रामा पार्क के पास एक्सीडेंट हुए एक व्यक्ति खून में लथपथ होकर पड़ा होने सम्बन्ध में प्राप्त हुई। उपरोक्त सूचना पाकर पुलिस टीम मौका घटनास्थल रामा पार्क सेक्टर- 37D पहुंची, जहां पुलिस की ERV टीम द्वारा व्यक्ति को सिविल हॉस्पिटल सेक्टर- 10, गुरुग्राम ले जाया गया ।पुलिस टीम द्वारा पुलिस की सीन ऑफ क्राइम टीम ,डॉग स्क्वाड व फिंगरप्रिंट टीम को बुलाकर घटना स्थल का निरीक्षण करवाकर पुलिस टीम सरकारी अस्पताल सेक्टर- 10, गुरुग्राम पहुंची जहां पर डॉ द्वारा उपरोक्त व्यक्ति को मृत घोषित किया गया। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मृत व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम करवाया गया ।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में उपस्थित मृत व्यक्ति के बेटे ने लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि वह उसके पिता मृतक संजय शर्मा (उम्र 50 वर्ष) निवासी बसई एन्क्लेव पार्ट 2, गुरुग्राम मंगलवार दिनांक 06.01.2025 को अपने कैंटीन सेक्टर- 34, गुरुग्राम के लिए अपनी गाड़ी में बैठकर निकले थे जो रामा गार्डन सेक्टर- 37D , गुरुग्राम के पास उनकी किसी ने हत्या कर दी। प्राप्त शिकायत पुलिस थाना सेक्टर- 10, गुरुग्राम में हत्या से संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।

उनका कहना है कि मृतक के परिवार वाले से प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त मृतक सेक्टर 34 में कैंटीन चलाता है जो कुछ दिन पहले कैंटीन में कुछ व्यक्तियों का आपस में झगड़ा हुआ था। जिसके चलते झगड़े में शामिल व्यक्तियों द्वारा किसी वजह से उनकी हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस टीम द्वारा हर तथ्य को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है व हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपितों को जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।

Related posts

सारण एरिया से अपहरण करके योगेश की हत्या करने के मामले में 4 आरोपियों को खुर्जा पुलिस की सहायता से किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

टहलते समय बुजुर्ग से गला घोंट कर नकदी और मोबाइल फोन लूटने वाला हत्यारा और आदतन अपराधी निकला, अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: जिला अदालत की छठी मंजिल से प्रेमिका रौशनी की हत्या आरोपित प्रेमी ने लगाईं छलांग-मौत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x