Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने गांव अक्लीमपुर में 30 एकड़ भूमि पर किया वनीकरण योजना का शुभारंभ

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने आज गांव अलीपुर में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास किया। इसी गांव में उन्होंने लगभग 30 एकड़ भूमि पर वनीकरण योजना का भी शुभारंभ किया जिसके तहत ग्रामीणों द्वारा उस भूमि पर पौधे लगाए जाएंगे। राव नरबीर सिंह ने गांव अक्लीम पुर में नवनिर्मित कम्युनिटी सेंटर तथा आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने इसी गांव में मोक्ष धाम के टाइल बिछाकर पक्का किए गए रास्ते का भी उद्घाटन किया और राजकीय मिडल स्कूल का सौंदर्यीकरण संपन्न होने पर उसका भी उद्घाटन किया।



उन्होंने आज गांव टिकली का भी दौरा किया,जहाँ पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पॉलिथीन का बहिष्कार करें और पानी को व्यर्थ में ना बहने दें। जितना हो सके पानी को बचाए क्योंकि आने वाले समय में गुरूग्राम में सबसे ज्यादा समस्या पानी की होगी। उन्होंने कहा कि पानी की बचत के प्रति अभी सचेत नहीं हुए तो आगे संभलने का भी समय नहीं मिलेगा। इसी प्रकार सबसे ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाले पॉलिथीन का प्रयोग भी बंद करें अन्यथा आने वाली पीढ़ियों को सांस लेने में भी दिक्कत आएगी। उन्होंने जिला के गांव नाहरपुर का उल्लेख करते हुए कहा कि उस ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव पारित करके अपने गांव में पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है तो अन्य पंचायत भी इस प्रकार का निर्णय ले सकती हैं।

Related posts

चंडीगढ़: सीएम मनोहर लाल ने आज फ्लिपकार्ट को 3.22 करोड़ रुपये प्रति एकड़ दर पर 140 एकड़ ज़मीन किया आवंटित

Ajit Sinha

एंटी करप्शन ब्यूरो , गुरुग्राम की टीम ने आज देवेंद्र जमादार को 15000 रुपए रिश्वत लेते हुए किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

भारत के नव निर्माण के प्रमुख शिल्पकार बनकर देश व समाज के समग्र विकास के लिए कार्य करें-बंडारू दत्तात्रेय

Ajit Sinha
error: Content is protected !!