Athrav – Online News Portal
नोएडा

गरीब लोगों को सस्ता प्लाट का झांसा देकर प्लाटिंग कर रहे वह भू-माफियाओं के खिलाफ चला बुलडोजर


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: नोएडा अथॉरिटी ने सेक्टर 138 ग्राम इलाबास में गरीब लोगों को सस्ता प्लाट का झांसा देकर प्लानिंग कर रहे भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की है. और जमीन पर अवैध कब्जा करके प्लाटिंग करने के लिए खड़े किए जा रहे हैं,  दीवारों को ध्वस्त कर 5000 वर्ग मीटर भूमि को कब्जा मुक्त कर लिया है। वही नोएडा के सेक्टर- 142 में नोएडा प्राधिकरण के अतिक्रमण विभाग द्वारा की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई के खिलाफ किसान संगठन लामबंद हो गए हैं और घटनास्थल पर ही धरने पर बैठ गए हैं। नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-138 में दो जेसीबी मशीन 50 लोगों की टीम और पुलिस के सहयोग से यहां जमीन पर अवैध कब्जा कर प्लाटिंग कर रहे हैं, भू माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्य की है और अर्थमूवर मशीन से अवैध काटे गए प्लॉट और चाहरदीवारी को ध्वस्त कर, 5000 वर्ग मीटर की भूमि को कब्जा मुक्त करा लिया है.

अथॉरिटी के अधिकारियों ने अवैध रूप से प्लानिंग कर रहे कॉलोनाइजरों को चेतावनी दी है,  कि अगर उन्होंने दोबारा ऐसा करने की कोशिश की तो उन्हें चिन्हित कर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच नोएडा के सेक्टर- 142 में नोएडा प्राधिकरण के अतिक्रमण विभाग द्वारा की गई तोड़ फोड़ की कार्रवाई के खिलाफ किसान संगठन लामबंद हो गए हैं और घटनास्थल पर ही धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि जिस जमीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई, दरअसल में इस जमीन पर 2013 से हाई कोर्ट का स्टेज चल रहा है।  इसके बावजूद रातों-रात अथॉरिटी के दस्ते में बिना चेतावनी और नोटिस के उनकी दुकानों को ध्वस्त कर दिया है।  उनका यह भी कहना है कि जब उन्होंने इस कार्रवाई के बाद में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ से बातचीत की तो उन्होंने ऐसा कोई आदेश नहीं दिए जाने का बात कही है।  इन ग्रामीणों का कहना है कि अगर न्याय नहीं मिला तो हम एक बड़ा मोर्चा खोलेंगे और प्राधिकरण का नहीं,  हम दिल्ली का घेराव करेंगे।  

Related posts

अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश,मास्टरमाइंड समेत 4 अरेस्ट , भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद।

Ajit Sinha

ग्रेटर नोएडा स्थित कलेक्ट्रेट पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास कर रहे एक युवक को पुलिस ने धर दबोचा.

Ajit Sinha

दिवाली पर घर जाने के लिए निकले एक दर्जन लोगो, यूपी रोडवेज की दो बसों में हुई टक्कर के बाद पहुँच गए अस्पताल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x