Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस्लामिक-खालिस्तानी संगठन से जुड़े 5 आतंकियों को किया अरेस्ट 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज शकरपुर इलाके में हुई मुठभेड़  के दौरान पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि ये सभी इस्लामिक और खालिस्तानी संगठन से जुड़े  हैं. लंबे वक्त से इनको लेकर ऑपरेशन चल रहा था. फिलहाल, पुलिस थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती हैं। 
सूत्रों के मुताबिक,गिरफ्तार किए गए पांच में से दो आतंकी पंजाब के हैं.यह सभी तरनतारन में शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू की हत्या में शामिल थे. बलविंदर सिंह ने पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी थी. उनकी हत्या पिछले दिनों पंजाब के तरनतारन जिले में की गई थी. फिलहाल , आतंकियों को गिरफ्तार करके पुलिस ने उनसे पूछताछ कर रही है.

Related posts

वीरेंद्र के हत्यारे को गाडी उपलब्ध कराने वाले आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार,हत्यारे की हुई पहचान।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:नशा तस्करी की कमाई से अर्जित की गई नशा तस्कर की सम्पति पर चला जिला प्रशासन बुलडोजर।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हिमानी नरवाल हत्या मामले में होनी चाहिए उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच-भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!