Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

ब्रेकिंग न्यूज़: बिजली विभाग का जेई ₹85000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।



 अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम करनाल के सेक्टर 6 में कार्यरत बिजली विभाग के जेई दलबीर सिंह को ₹85000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता से निर्धारित लोड से अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर को इंस्टॉल करने के बदले में रिश्वत की मांग की जा रही थी।


इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि जेई दलबीर सिंह बिजली निगम में जिला करनाल के सेक्टर 6 में कार्यरत है और वह शिकायतकर्ता से निर्धारित लोड से अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर इंस्टॉल करने के बदले में 85 हज़ार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है।

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मामले की जांच पड़ताल करने उपरांत आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे 85 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल के पुलिस थाने में मामला दर्ज करते हुए उनकी गिरफ्तारी की गई है। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए इसकी जांच की जा रही है।

Related posts

पुलिस और एटीएम में लोगों से धोखाधड़ी कर ठगी करने वाला के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश घायल।

Ajit Sinha

आई ड्रॉप से कर दी पत्नी की हत्या, पति ने दो इंश्योरेंस से लिए 1.7 करोड़

Ajit Sinha

’13 साल की उम्र में छाती पे गोली दी मार” फिर भी कहते हो 75 पार’लगी गोली की फोटो फेसबुक पर पोस्ट डालना पड़ा महंगा,गिरफ्तार।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x