Athrav – Online News Portal
नोएडा

ब्रेकिंग न्यूज़:कूलर बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, 16 फायर टेंडर आग बुझाने में जुटे- वीडियो देखें


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में कूलर बनाने वाली फैक्टरी में दोपहर को भीषण आग लग गई.आग के कारण चारों तरफ धुआं फैल गया और आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी।  आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं दमकल की 16 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी है. आग में किसी के फंसे होने या हताहत होने की अब तक कोई सूचना नहीं है, आग कैसे लगी, फायर विभाग के अधिकारी इसकी जांच कर रहे है.  

फैक्ट्री में लगी आग का धुँआ कई किलोमीटर दूर से नजर आ रहा है. ये आग ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के तुस्याना स्थित औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कूलर बनाने वाली फैक्टरी में आग लगी है. सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया  कि  आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल दो फायर टेंडर को आग पर काबू करने के लिए  भेजा गया, लेकिन  आग काफी भीषण थी. जिसे देखते हुए 6 फायर टेंडर और भेजे गए  और लेकिन आग की भयावता को देख अन्य स्थानों से 8 फायर टेंडर बुलाये गए  है, और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. सीएफओ ने बताया कि आग में किसी के फंसे होने या हताहत होने की अब तक कोई सूचना नहीं है. प्रारंभिक जांच से वायरिंग में फाल्ट होने की वजह से आग लगने की आशंका है लेकिन आग पूरी तरह से बुझ जाने के बाद सभी बिंदुओं पर जांच आग लगने के कारणो और नुकसान का आंकलन किया जायेगा.

Related posts

कोविड-19 : होम आइसोलेशन के मरीजों की निगरानी को कॉल सेंटर शुरू=देखें वीडियो

Ajit Sinha

लग्जरी गाड़ियों का शौक पूरा करने के लिए वाहनों की चोरी करने वाले आरोपित को पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार के साथ किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

बस और टैंपू में हल्की सी टक्कर के बाद भिड़े टेंपू और निजी बस चालक, बीच सड़क पर मारपीट, पुलिस बेखबर -देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x