Athrav – Online News Portal
नोएडा वीडियो स्वास्थ्य

कोविड-19 : होम आइसोलेशन के मरीजों की निगरानी को कॉल सेंटर शुरू=देखें वीडियो

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा; कोरोना संक्रमित मरीजों के होम आइसोलेशन में इलाज और स्वास्थ्य की निगरानी के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम में रविवार को कॉल सेंटर की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन डीएम सुहास एलवाई ने किया। इस सुविधा के शुरू होने के बाद डीएम ने होम आइसोलेशन के मरीजों से उनके स्वास्थ्य ही जानकारी ली। डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस के संक्रमण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरसंभव प्रयास कर रहा है। प्रशासन की कोशिश है कि सभी संक्रमित लोगों को उचित इलाज मिल सके। जिले में अब कोरोना मरीजों के लिए होम आइसोलेशन की सुविधा शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के इलाज और स्वास्थ्य पर प्रभावी निगरानी के लिए एक कॉल सेंटर बनाया गया है। 

जिला अधिकारी  सुहास एलवाई ने बताया कि होम आइसोलेशन के सभी मरीजों का समय से इलाज उपलब्ध कराने और उनके स्वास्थ्य पर प्रभावी निगरानी के लिए जिला प्रशासन की ओर से इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के साथ ही एक कॉल सेंटर की शुरुआत की गई है। कॉल सेंटर का उद्घाटन करने के बाद डीएम ने होम आइसोलेशन के संक्रमित मरीजों से फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना । डीएम ने मरीजों को मिलने वाले इलाज और सुविधाओं के बाबत भी जानकारी ली। डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि कॉल सेंटर के माध्यम से होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना मरीजों से उनके इलाज एवं व्यवस्थाओं के संबंध में निरन्तर जानकारी ली जाएगी। जानकारी के आधार पर उन्हें कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुरूप इलाज एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद कोरोना बुलेटिन: जिला में 2355 व्यक्ति कोरोना को हराकर स्वस्थ हुए, जबकि 1912 नए मामले सामने आए

Ajit Sinha

झूठी शान की खातिर लडकी के पिता और चाचा ने उसके प्रेमी की ब्लेड से गला रेत कर दी हत्या, चाचा गिरफ्तार, पिता फरार।

Ajit Sinha

पंचकूला पुलिस लाइन में लगाया गया मुफ्त हेल्थ चेकअप कैंप, करीब 100 पुलिसकर्मियों ने कराई जांच

Ajit Sinha
error: Content is protected !!