Athrav – Online News Portal
नोएडा

ब्रेकिंग न्यूज़: हाई स्पीड स्पोर्ट्स बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, दो की मौत

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 कोतवाली क्षेत्र के में देर रात हुए एक बड़े  हादसे में एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई और उसके परखच्चेव उड़ गए। इस हादसे में मौके पर ही 2 लोगों की मौत हो गई, पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्रेटर नोएडा के पार्सवनाथ पनोरमा के सामने स्वर्ण नगरी वाला रोड पर एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक डिवाडर से जा टकराई। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि  दिल्ली से ग्रेटर नोएडा आए  पुलकित कुमार व विश्वजीत स्पोर्ट बाइक से जा रहे थे, उनकी बाइक पार्श्वनाथ पनोरमा के सामने स्वर्ण नगरी वाला रोड पर जा रही थी बाइक की स्पीड होने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित  हो गई, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में एडमिट कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।    

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि हादसे की वजह अभी हाई स्पीड मानी जा रही है। डिवाइडर से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए थे। शहर में ओवर स्पीडिंग का यह पहला मामला नहीं है। चौड़ी सड़कें और भीड़ कम होने की वजह से लोग यमुना, नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस—वे के साथ—साथ शहर की सड़कों पर भी लोग हाईस्पीड में वाहन चलाते हैं। चलते हैं। इसकी वजह से पहले भी हादसे सामने आते रहे हैं।

Related posts

इंस्टाग्राम पर बने दोस्त ने किया, अपने साथी के साथ मिल कर एक महीने तक किशोरी के साथ गैंग रेप, दोनों आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

जबरन घर में घुसकर महिला से मारपीट व अश्लील हरकत करने का आरोप,पुलिस ने किया अरेस्ट 

Ajit Sinha

खोड़ा कालोनी में दिल्ली, गाजियाबाद व नॉएडा पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन प्रहार को दिया अंजाम, 27 पकडे,देखें वीडियो।    

Ajit Sinha
error: Content is protected !!