Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ब्रेकिंग न्यूज़ : आज फरीदाबाद पुलिस के दो इंस्पेक्टरों सहित चार पुलिस कर्मी हुए सेवानिवृत्त, दी विदाई

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने आज फरीदाबाद पुलिस के दो इंस्पेक्टरों व एक सहायक उप -निरीक्षक सहित चार पुलिसकर्मी के सेवानिवृत्त होने पर स्मृति चिन्ह देकर, नए जीवन की शुरुआत अच्छे स्वास्थ्य एवं सुखमय भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पुलिस कमिश्नर कार्यालय के प्रांगण में फरीदाबाद पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त होने वाले निरीक्षक जगमाल, निरीक्षक विनोद कुमार, सहायक उप- निरीक्षक हरभजन एवं ग्रुप-डी कर्मचारी जिले सिंह की सेवानिवृत्त विदाई पार्टी आयोजित की गई किया गई।

पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा द्वारा स्मृति चिन्ह देकर उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी गई। जवान निरीक्षक जगमाल को अपने 38 साल की लम्बी सेवा के उपरान्त पुलिस विभाग में वर्ष 2016 से फरीदाबाद में इंचार्ज संजय कालोनी, धौज, सैनिक कॉलोनी व अन्य जगह सराहनीय कार्य किया है। वही निरीक्षक विनोद कुमार पुलिस विभाग में 39 वर्ष 6 माह की लम्बी सेवा के उपरान्त पुलिस विभाग में सेवानिवृत्त है। जिन्होने वर्ष 2016 में फरीदाबाद में इंचार्ज चौकी सेक्टर-15, अग्रसेन,क्राइम ब्रांच सै.-48, क्रन्ट्रोल रुम व अन्य जगह सराहनीय कार्य किया है। सहायक उप निरीक्षक हरभजन ने पुलिस विभाग में 34 वर्ष की लम्बी सेवा के उपरान्त फरीदाबाद पुलिस में कार्य किया है। ग्रुप-डी कर्मचारी जिले सिंह ने पुलिस विभाग में 29 वर्ष की लम्बी सेवा के उपरान्त पुलिस विभाग में सेवा निवृत्त है। उन्होने अपनी सेवा थाना भूपानी में सराहनीय कार्य करते हुए दी।इस विदाई आयोजन के दौरान सेवानिवृत्त हुए जवान के परिजनो के साथ-साथ डीसीपी बल्लभगढ़, डीसीपी ट्रैफिक, एसीपी सिटी बल्लभगढ़, एसीपी मुख्यालय, एसीपी मुजेसर, वेलफेयर इंस्पेक्टर नवीन वेलफेयर सब इंस्पेक्टर महेश व सम्पूर्ण आयुक्त मुख्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। इस मौका पर पुलिस कमिश्नर ने कहां कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी पुलिस अफसर अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुए समाज की बुराइयों को दूर कर सकता है पुलिस विभाग में रहते हुए अफसरों के अधीन कार्य करना पड़ता है जबकि सेवानिवृत्त होने के बाद स्वतंत्र रूप से कार्य कर सकता है और समाज में फैली बुराइयों को जागृति लाकर दूर कर सकता है। पुलिस अफसर सदैव ड्यूटी पर होता है वह कभी भी रिटायर नहीं होता जो कि उसने ट्रेनिंग के दौरान पुलिस विभाग से शिक्षा प्राप्त की है वह सदा उसके साथ रहती हैं। पलवल: पलवल पुलिस के इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह व उप -निरीक्षक वीर सिंह आज सेवानिवृत्त हो गए

Related posts

फरीदाबाद: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के नियमों की पालना करते हुए अवैध मोबाइल टावरों को न लगने दें : उपायुक्त

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लोकसभा चुनाव-2024 की मतगणना के लिए किए गए विशेष प्रबंध : विक्रम सिंह

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा सरकार ने वर्ष 2021-22 के लिए कलेक्टर दरों की समीक्षा के लिए 6 सदस्यीय समिति का गठन किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x