Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ब्रेकिंग : फरीदाबाद में कोविड-19 के 1030 मामले पॉजिटिव आए,सावधानी लगातार बरते-उपायुक्त जितेंद्र यादव

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिला में आज शनिवार को कोरोना वायरस के 1030 मामले पॉजिटिव आए है। अच्छी बात यह है कि 11 09 मामले ठीक होने पर अपने घर में भेज दिए गए हैं। वहीं शनिवार को जिला में रिकवरी रेट भी 89.67 प्रतिशत पर पहुंच गया है।उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के 229 केस अस्पताल में भर्ती है। जबकि होम आइसोलेशन पर जिला मे 11308 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 11537 हो गई है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में पिछले 24 घंटे में 3945 लोगों टेस्ट किए गए।

जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1411472 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 118709 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 12884 75 लोग नेगेटिव मिले। अब तक जिला में 3275 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में 7 केस वेंटिलेटर और 43 केस ऑक्सीजन पर है। जिला में सैंपल पॉजिटिव रेट 8.41 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 89.67 प्रतिशत है। जिला में एक्टिव केस रेट 9.72 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है। उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना हो, तब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावा, एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को बार बार साबुन से धोते रहें या सैनिटाइजर करते रहे। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो स्वास्थ्य विभाग के कोविड हेल्पलाइन नंबर 0129-2415623 और 8882916056 डायल करें। इसके अलावा, जिला प्रशासन के कोविड हेल्पलाइन नंबर 0129-2221000 पर भी संपर्क कर सकते हैं। सरकार द्वारा जारी की गई कोविड-19 की हिदायतों की पूर्ण रूप से पालना सुनिश्चित करें।कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राम भक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में अब तक 1296205 लोगों को अब तक सर्विलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्विलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1180474 हो गई है। इसके अलावा 106448 कोरोना पॉजिटिव लोगों को सर्विलांस पर रखा गया है।

Related posts

फरीदाबाद ; हनुमान पार्क सबसे सुंदर पार्क होगा और 28 -29 को सफ़ेद रौशनी में जल्द डूबा नजर आएगा, देवेंद्र चौधरी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:इलेक्टरल लिटरेसी क्लब के तहत न्यू वोटर्स क्लब और फ्यूचर वोटर्स क्लब का गठन किया जाए : एडीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : अजरौंदा गांव के छोरे सचिन ने सेना में लेफ्टिनेंट के पद हुआ नियुक्त,का अपने पावन धरती लौटने पर किया शानदार स्वागत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x