Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक हरियाणा

लोकसभा चुनाव में भाजपा के मोर्चों की भूमिका पर गुरुग्राम में मंथन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:लोकसभा चुनाव में मोर्चों की भूमिका तय करने को लेकर गुरुवार को गुरुग्राम के पार्टी कार्यालय गुरुकमल में प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने पार्टी के सभी मोर्चों समेत आईटी विभाग के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, तीनों प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली, अर्चना गुप्ता और सुरेंद्र पुनिया की उपस्थिति में लोकसभा चुनाव में मोर्चों की भूमिका क्या होगी इस पर रूपरेखा तैयार की गई। एक के बाद एक हुई छह बैठकों में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को गांव चलो अभियान के तहत बूथ को और अधिक मजबूत करने का भी टॉस्क दिया और चुनाव में सभी मोर्चों और विभागों की भूमिका पर मार्गदर्शन किया। सभी प्रदेश पदाधिकारियों से लोकसभा की 10 की दस सीटें जीतने के लिए अभी से जुट जाने के निदेश दिए हैं।  इन बैठकों में सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, महामंत्री व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के बाद पत्रकारवार्ता में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कहा कि चुनावों में प्रदेश मोर्चों की जिम्मेदारी अधिक बढ़ जाती है। क्योंकि मोर्चा के कार्यकर्ता हर वर्ग के साथ जुड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अनेक अभियान कार्यक्रम चल रहे हैं जिसमें गांव चलो अभियान है। बूथ कैसे और अधिक मजबूत हो, इस पर इन बैठकों में मंथन किया गया। सैनी ने कहा कि महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, एससी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और आईटी विभाग की इन बैठकों में नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने, वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्पर्क अभियान, लाभार्थी सम्पर्क जैसे विभिन्न अभियानों को लेकर दिशा निर्देश दिए गए।प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार ने गरीब कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारकर लोगों को सीधा लाभ पहुंचाया है। मोदी सरकार का सबसे ज्यादा फोकस महिला सशक्तिकरण पर रहा है। मोदी सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। 15 हजार ड्रोन दीदियां कुछ ही मिनटों में खेतों में खाद डालने का काम कर रही है। सैनी ने बताया कि सभी मोर्चा पदाधिकारियों को गांव चलो अभियान के तहत मोदी-मनोहर सरकार की 10 साल की उपलब्धियों को बताने और लोगों को पार्टी से जोड़ने को कहा गया है।पत्रकार द्वारा किसानों के दिल्ली जाकर विरोध प्रदर्शन करने के सवाल पर श्री सैनी ने कहा कि किसानों का सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस ने किया है। हरियाणा की मोदी-मनोहर सरकार ने किसानों के हितों के लिए अनेकों योजनाएं चलाई है, जिससे किसान समृद्ध हो रहे हैं। हरियाणा में 14 फसले एमएसपी पर सरकार खरीद रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सैनी ने कहा कि कांग्रेस सस्ती लोक प्रियता के लिए  झूठ बोलकर लोगों को भ्रमित कर रही है। कांग्रेस ने गरीब की वोट तो ली, लेकिन गरीबों केहितों के लिए कोई काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस की आज की स्थिति एक कंकाल की तरह है। सिर्फ स्ट्रक्चर खड़ा है अंदर से खोखली हो चुकी है। नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा की जनता ने तय कर लिया है कि दस की दस सीटों पर कमल खिलाकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगी और विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ मनोहर लाल तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। महिला मोर्चा की बैठक में केंद्रीय संससदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव ने कहा कि महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है और आने वाले समय में महिलाओं की भूमिका समाज को रास्ता दिखाने में और भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के लिए मोदी सरकार अभूतपूर्व काम कर रही है। सरकार ने 3 करोड लखपति दीदी बनाने का टारगेट रखा है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय महिलाओं का है और महिलाएं मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी। आज की इन बैठकों में प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, जिला अध्यक्ष कमल यादव, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह मांढी, संदीप लोहान, प्रदेश उपाध्यक्ष शीषपाल काम्बोज, महिला मोर्चा की बैठक में डा. सुधा यादव, प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, महामंत्री रीया पाहवा, गायत्री, एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष योगेश शर्मा, युवा मोर्चा प्रभारी राहुल राणा, महामंत्री जितेंद्र चौधरी, योगेश जठेड़ी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जान मोहम्मद, आईटी विभाग प्रदेश प्रमुख आदित्य चावला, सह प्रमुख रवि बंसल, चिराग गुप्ता व रोहित सैनी समेत सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

Related posts

फरीदाबाद: जीएसटी निरीक्षक सुमित्रा को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज दूसरी बार 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:ई-नीलामी मामले में आयोग की सख्ती, एचएसवीपी को ब्याज और मुआवज़ा अदा करने के दिए निर्देश

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: प्रदेश के चार पुलिसकर्मियों को डीजीपी शत्रुजीत कपूर उत्तम सेवा पदक से किया सम्मानित, नकद पुरस्कार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x