Athrav – Online News Portal
राष्ट्रीय

फैक्ट्री में बायलर फटने से जबर्दस्त धमका, 4 फैक्टरियों में लगी आग,4 की मौत, 34 घायल, कई फंसे, 2 -2 लाख मुआवजा की घोषणा। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज जिला झज्जर के बहादुरगढ इण्डस्ट्रियल एरिया में एक निजी कैमीकल फैक्टरी में बायलर फटने से चार लोगों की हुई मृत्यु और घायल हुए लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है और मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रूपए की सहायता देने तथा घायलों के निशुल्क इलाज की घोषणा की है। अधिकारी के मुताबिक एक साथ 4 फैक्ट्रियों में आग लगी हैं, राहत- वचाव कार्य जारी हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मरने वाले शख्स के परिजनों को दो -दो लाख रूपए देने की घोषणा की हैं। 



अपने संवदेना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला झज्जर के उपायुक्त को निर्देश दिए गए कि इस दुर्घटना में हुए घायलों के इलाज के लिए तुरंत समुचित व्यवस्था की जाए। इसके अलावा, घटनास्थल पर राष्ट्रीय आपदा राहत प्रबंधन बल (एनडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंच गई है और दुर्घटना में फंसे लोगों को निकालने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर प्रभावित लोगों की सहायता कर रहे है। शहर के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री का बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री के टुकड़े उड़कर आधा किलोमीटर दूरी तक पहुंच गए। आग ने धीरे-धीरे एक के बाद एक तीन फैक्टरियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। अभी मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। मृतकों के शव बुरी तरह जले हैं,

जिससेे अभी उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। वहीं, घायलों में अधिकांश यूपी के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि बॉयलर फटने से आसपास की फैक्टरियों की दीवार भी गिर गई। फैक्ट्री में कई श्रमिकों के फंसे होने की संभावना है। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच चुकी है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। चार डेड बॉडी निकाली जा चुकी हैं। हादसे में दो फैक्टरियां पूरी तरह से ढह गई। हादसे में 50 लाख से ज्यादा फैक्ट्री को नुकसान पहुंचा है। कांता देवी पत्नी नरेश 35 साल, उषा पत्नी अनिल 30 साल, विवेक, नीलेश 9 साल, बिमला 70 साल, पूनम 20 साल, अभिषेक, अंकित 10 साल, कुलदीप 8 साल, सविता, पुष्पा 31 साल, सरोज 18 साल, शांति 40 साल, मनोरमा, रिंकी पत्नी संजय। अधिकांश यूपी के रहने वाले हैं। अन्य घायलों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

आग इतनी जबरदस्त है कि उसने पड़ोस की फैक्ट्री को भी अपनी चपेेेट में ले लिया है। मौके पर और दमकल गाड़ियों को भी बुलाया गया है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी भी मौके पर हैैै। कई श्रमिकों को बचा लिया गया है। अभी भी कई के मलबे में दबे होने की आशंका है। केमिकल फैक्ट्री मालिक राजन जैन का अभी कोई पता नहीं है। मौके पर कुछ लोगों ने बताया कि वह हादसे से पहले फैक्ट्री के ऊपरी हिस्से में बैठे थे। पूरी बिल्डिंग गिर गई निकल पाए या नहींं अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। अभी किसी से कोई संपर्क नहीं किया हैैै। घर पर जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि फैक्टरी में हैं। मौके पर डीआईजी अशोक कुमार व डीसी जितेंद्र दहिया भी पहुंंच चुके हैं।

Related posts

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने अरविन्द केजरीवाल पर जमकर बरसे, कहा, देश को बदनाम कर कांग्रेस से आगे निकलना चाहते हैं।

Ajit Sinha

भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक में फैसला, विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के होंगें नए मुख्यमंत्री-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

राहुल गांधी बोले- महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी विधानसभा चुनाव चोरी करने की साजिश रची जा रही

Ajit Sinha
error: Content is protected !!