Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

एक पॉश सोसाइटी में खेली गई ‘खूनी होली’: प्रेमिका के भाई ने गोली मार कर बहन के प्रेमी की हत्या कर दी।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
जहाँ एक ओर पूरा देश होली के उल्लास में डूबा था, वहीं नोएडा के एक पॉश इलाके में सरेआम कत्ल की वारदात से सनसनी फैल गई। थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी सोसायटी में एक युवक की उसके ही प्रेमिका के भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी।मृतक की पहचान 39 वर्षीय साहिल सिंघल के रूप में हुई है। एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि  , साहिल शादीशुदा थे, लेकिन पिछले 4 वर्षों से उनका एक अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

होली के दिन, वह महिला अपने दो भाइयों के साथ साहिल से मिलने आईवी काउंटी सोसायटी पहुंची थी। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना ज्यादा बढ़ा कि महिला के भाई ने आपा खो दिया और साहिल पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही साहिल लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि  घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर 113 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची। घायल साहिल को आनन-फानन में पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और मौके पर मौजूद महिला के दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया है।पॉश सोसाइटी के अंदर हुई इस हाई-प्रोफाइल हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी हथियार लेकर सोसाइटी के अंदर कैसे दाखिल हुए और क्या यह हत्या पहले से नियोजित थी।

Related posts

लड़की के साथ बलात्कार करने, आपत्तिजनक वीडियो बनाने व जान से मारने की धमकी देने के मामले 5 साल से फरार आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दुष्कर्म की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

फर्जी वेबसाइट बनाकर व लक्की ड्रा निकलने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ ,4 अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x