Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

होली पर हुए विवाद के बाद सिक्योरिटी गार्ड और रेजिडेंस में हुई जमकर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने 10 को किया अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र से होली पर आपसी विवाद और मारपीट का एक बड़ा मामला सामने आया है। राधा स्काई सोसाइटी में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत हाथापाई तक पहुँच गई। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मारपीट के वीडियो वायरल में देखा जा सकता है, सिक्योरिटी गार्ड और रेजिडेंस किस प्रकार मारपीट करते कर रहे है। होली के अवसर पर कुछ लोग अपने परिवार के साथ डांस कर रहे थे। इसी दौरान, सुरक्षा गार्डों ने आकर उन्हें रोका, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। बहस बढ़ने पर तीन से चार सुरक्षा गार्डों ने एक निवासी के साथ धक्का-मुक्की की और उसे डंडों से पीटा। मारपीट की यह पूरी घटना किसी व्यक्ति के द्वारा अपने फ्लैट से मोबाइल कैमरे में कैद कर ली गई। उसके बाद इसके वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने शांति भंग करने और मारपीट के आरोप में आनंद, गुड्डू कुमार, प्रकाश राय, किशन और दीपक के साथ ही दूसरे पक्ष के शिव कुमार शुक्ला, छबिनाथ, मदन लाल, राकेश और अनुराग कुमार  को गिरफ्तार किया गया है. बिसरख थाना प्रभारी के अनुसार, इन सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई  सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

खनन का ठेका की आड़ में 34 करोड़ रूपए की जीएसटी चोरी करने वाला गुरप्रीत सिंह पकड़ा गया, 3 दिन के रिमांड पर।

Ajit Sinha

एक तरफ़ा प्यार में पागल लड़के ने बीकॉम की छात्रा को गोली मार की हत्या, खुद भी जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या की कोशिश।

Ajit Sinha

कपिल सांगवान उर्फ़ नंदू गैंग के शूटरों को फंडिंग मुहैया, एक डिपार्टमेंटल स्टोर व एक कार शो-रूम पर फायरिंग कराने वाला पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x