Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

रिश्तों का खून, 30 लाख के मुआवजे के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के कालूपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। मुआवजे की रकम के बंटवारे को लेकर बड़े भाई हरकेश ने अपने ससुर और बेटे के साथ मिलकर 25 वर्षीय छोटे भाई सुखदेव की कथित तौर पर सनसनीखेज हत्या कर दी। रविवार सुबह सुखदेव का लहूलुहान शव गांव के बाहर एक खेत में मिला।

सुखदेव तीन दिन पहले बाइक लेकर निकला था, जिसके बाद वह लापता हो गया। रविवार को जब उसका शव मिला, तो पास में टूटी हुई बाइक और हेलमेट देखकर इसे सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की गई थी। लेकिन परिजनों का आरोप है कि मुआवजे के 30 लाख रुपयों के विवाद में हरकेश ने साजिश रच कर सुखदेव के सिर पर भारी प्रहार किया और हत्या को दुर्घटना का रूप दे दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने भाई, भतीजे और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एडिशनल डीसीपी का कहना है कि तीनों आरोपित फरार हैं, आरोपितों की तलाश के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है परिजनों की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच जारी है जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: कनिष्ठ अभियंता प्रदीप को 70000 रूपए रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो रोहतक की टीम ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रेती माफियाओं के द्वारा पुलिस कर्मियों पर जान मारने की नियत से गाड़ी चढाने की कोशिश के मामले में केस दर्ज

Ajit Sinha

एसएचओ,एएसआई 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगने व 50 हजार रुपये लेने के आरोप में लिपिक अरेस्ट, सब इंस्पेक्टर फरार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x