Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

भाजपा के कार्यकर्ता चुनाव में कांग्रेस को धूल चटाएंगेः डा. सतीश पूनिया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: शुक्रवार को सोनीपत में भारतीय जनता युवा मोर्चा की विस्तृत प्रदेश कार्यकारिणी में हरियाणा भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली कांग्रेस पर जमकर बरसे। प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और साथ ही पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं जीत का संवाहक बताया। डा. पूनिया ने कहा कि हमारे उर्जावान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ को जो चुनौतियां मिलती है उसे वे पूरी ताकत से पूरा करते हैं, इस बार भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तीसरी बार सरकार बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा का कार्यकर्ता जब जनादेश यात्रा निकालता है तो देश की राजनीति में बदलाव आता है। पूनिया ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा का कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को धूल चटाने का काम करेगा।
सोनीपत के मुरथल स्थित दीन बंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी में युवा मोर्चा की विस्तारित प्रदेश कार्यकारणी की बैठक को संबोधित करते हुए डा. पूनिया ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान हरियाणा पूरे देश में पर्ची और खर्ची तथा भ्रष्टाचार के नाम से पहचाना जाता था। युवा मोर्चा की कार्यकारिणी में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने भी कार्यकर्ताओं से मोदी और नायब सरकार के कार्यों और योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने कांग्रेस को धोखेबाज पार्टी बताया और कहा कि कांग्रेस के नेता झूठ बोलकर वोट लेते हैं और फिर जनता को भूल जाते हैं। कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।भाजपा प्रदेश प्रभारी पूनिया ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है। श्री पूनिया ने कहा कि हरियाणा की जनता मोदी और नायब सरकार के कामों से खुश है। 10 वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया है। पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा है। श्री पूनिया ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी किसानों की भलाई के लिए नहीं सोचा। कांग्रेस ने 10 सालों में किसानों को मुआवजा के तौर 1 हजार करोड़ रुपये दिए, जबकि भाजपा सरकार ने 12 हजार 500 करोड़ रुपये देकर किसानों की सहायता की है। उन्होंने कहा कि केंद्र में तीसरी बार सरकार बनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहला काम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का बटन दबाने का किया।भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, हमारे पास निष्ठावान कार्यकर्ताओं की पूरी फौज है। विधानसभा चुनाव में समय भी अब कम बचा है, इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ धरातल पर काम करें और मोदी तथा नायब सरकार की योजनाओं और जनहितैषी कामों को घर-घर जाकर लोगों को बताएं।पूनिया ने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया का भी बड़ा महत्व है। सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित है और पार्टी से जुड़ने के लिए भी तत्पर है। ऐसे में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ें और हर बूथ को मजबूत करें।डा. सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं से हरियाणा का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। भाजपा सरकार ने दस वर्षों में देश और प्रदेश का बिना भेदभाव के विकास किया है। पद संभालने के तुरंत बाद से ही मुख्यमंत्री नायब सैनी बड़े-बड़े निर्णय लेकर हर वर्ग को लाभ पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए अभी से जुट जाएं।

Related posts

ब्रेकिंग: हरियाणा प्रदेश में 6737 पुलिसकर्मियों की 1403 टीमों ने की रेड, 505 एफआईआर दर्ज, 982 आरोपित दबोचे-कपूर

Ajit Sinha

लॉकडाउन: UHBVN  के उपभोक्ता अब बिना किसी शुल्क के 14 जून तक अपने बिजली बिलों का भुगतान कर सकते हैं।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए बढ़ाई जाएगी बसों की संख्या – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x