Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने राज्यपाल बण्डारू दत्तात्रेय से की मुलाकात


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने मंगलवार को हरियाणा के राज्यपाल बण्डारू दत्तात्रेय से औपचारिक मुकालात की। प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यपाल को पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल और प्रदेश अध्यक्ष के बीच संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों के बारे में चर्चा हुई। राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्यपाल बंडारू से कई विषयों पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चल रही सरकार की योजनाओं और संगठनात्मक विषयों के बारे में राज्यपाल को अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पानीपत में महिलाओं की एक बड़ी रैली को संबोधित करने आ रहे हैं। इसी दिन पीएम मोदी देश की महिलाओं के उत्थान के लिए बीमा सखी योजना को लांच करेंगे।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि पीएम मोदी के आगमन को लेकर हमारे कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह और जोश है। प्रधानमंत्री मोदी के पानीपत पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी महसूस ना हो इसके लिए व्यवस्था के नाते पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारियां दी गई है।
बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना को भी पानीपत से शुरू किया था। इस योजना का मकसद देश में लिंग भेदभाव को खत्म करना और बेटियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। अब पीएम मोदी महिलाओं के उत्थान के लिए बीमा सखी योजना को लांच कर महिलाओं को बड़ा तोहफा देंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान तेज गति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए पांच दिन और बढ़ाए गए हैं। कार्यकर्ताओं को 5 दिसंबर तक टारगेट को पूरा करने के दिशा निर्देश दिए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर सक्रिय सदस्य बनाने का भी आह्वान किया है।

Related posts

प्रियंका गांधी बोली: बीआरएस सरकार ने जनता के सपनों को तोडा, भ्रष्टाचार का कोई मौका नहीं छोड़ा- लाइव वीडियो

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा सरकार ने वर्ष 2021-22 के लिए कलेक्टर दरों की समीक्षा के लिए 6 सदस्यीय समिति का गठन किया।

Ajit Sinha

वीडियो सुने: दिल्ली पुलिस आखिर चुपचाप क्यों हैं- कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x