Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हरियाणा में दो दिवसीय दौरा आज


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़ :भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 4 जनवरी और 6 जनवरी को हरियाणा दौरे पर रहेंगे। इस दो दिवसीय प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंचकूला में कार्यकर्ताओं से वार्तालाप करेंगे और एक बड़ा रोड शो भी निकालेंगे। भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के पंचकूला पहुंचने पर होने वाले कार्यक्रमों और स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अजय शर्मा ने बताया कि हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की अगुवाई में कार्यकर्ता गुरुवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में साढ़े चार बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। इस दौरान नड्डा कार्यकर्ताओं में चुनाव 2024 को लेकर जोश भरेंगे और जीत का मंत्र देंगे। उन्होंने बताया कि नड्डा का यह दौरा संगठनात्मक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण होगा।

जिला अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि 6 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पंचकूला पहुंचने पर हाउसिंग बोर्ड पर भव्य स्वागत किया जाएगा। स्वागत के बाद  नड्डा के नेतृत्व में 4.30 बजे रोड शो निकाला जाएगा। यह रोड शो काफी बड़ा और भव्य होगा। इस रोड शो में हजारों कार्यकर्ता और आम जन शामिल होंगे। इसके अलावा कार्यकर्ता बाइकों व कारों से पार्टी के झंडे लेकर रोड शो में शिरकत करेंगे। शर्मा के मुताबिक यह रोड शो सेक्टर-7,8,9,10 और 11 के अलावा विभिन्न सेक्टरों से होते हुए पीडब्ल्यूडी सभागार में पहुंचेगा जहां नड्डा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा भारी बहुमत से लोकसभा और विधानसभा चुनाव जीतने के टिप्स के साथ-साथ महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी देंगे। उन्होंने बताया कि नड्डा का दो दिवसीय दौरा हरियाणा भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। नड्डा के पंचकूला आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: तीन जिलों के भाजपा कार्यालयों का रविवार को उद्घाटन करेंगे जे पी नड्डा, नायब और बड़ौली

Ajit Sinha

अलीनगर में अमित शाह की सफल रैली से केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर , हजारों कार्यकर्ताओं सहित लाखों वोटरों के चेहरे खिले।

Ajit Sinha

दक्षिण जिले में आयोजित एक कार्यक्रम “स्वच्छता सम्मान समारोह”

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x