Athrav – Online News Portal
गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह की रस्म पगड़ी पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/गुरुग्राम: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह की रस्म पगड़ी पर बुधवार को गांव जमालपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, आरएसएस के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली सहित अनेक राजनीतिक, सामाजिक हस्तियां पहुंची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, आरएसएस के सह सरकार्यवाह अरूण कुमार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता की पुण्य आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की और परिवार से मिल कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिवंगत आत्मा कदम सिंह यादव को नमन किया और कहा कि कदम सिंह एक पुण्य आत्मा थे। नड्डा ने कहा कि स्वर्गीय कदम सिंह यादव जीवन भर समाज से जुड़कर समाज हित के काम करते रहे। वहीं आरएसएस के सह सरकार्यवाह अरूण कुमार ने भी दिवंगत आत्मा कदम सिंह यादव को नमन किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। इससे पहले गुरुग्राम पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि स्वर्गीय कदम सिंह का जीवन सादगी भरा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कदम सिंह ने अपने सिद्धांतों पर चलते हुए समाज को आदर्श जीवन मूल्यों की सीख दी। बड़ौली ने कहा कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव अपने पिता के बताए सदमार्ग पर चलते हुए आज राष्ट्र की सेवा में समर्पित होकर काम कर रहे हैं।

Related posts

मॉडल व गैंगस्टर संदीप की गर्लफ्रेंड दिव्या पाहुजा मर्डर केस में एक और आरोपित 20 वर्षीय लड़की गिरफ़्तार,रिमांड पर

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा के 138 नए पंजीकृत करदाताओं के संदिग्ध लेन-देन के लिए जीएसटी के तहत शून्य (जीरो) कर दिया है।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए सामान्य, पुलिस तथा खर्च पर्यवेक्षक किए गए नियुक्तः धनपत सिंह।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x