Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर केक काटा और लोगों को बधाई दी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अपने तिगांव कार्यालय पर केक काटा और लोगों को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने सेक्टर- 91 सूर्या विहार पार्ट एक और सूरदास कॉलोनी में सफाई अभियान और पौधारोपण अभियान भी चलाया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने भी भागीदारी की। नागर ने कहा कि हमें स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन में स्थायी स्थान देना चाहिए। 

विधायक राजेश नागर ने कहा कि आज 72 वर्ष के हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे पीएम हैं जो आजाद भारत में पैदा हुए हैं। उन्होंने आज पूरी दुनिया में भारत के सम्मान में भारी वृद्धि की है वहीं उनके नेतृत्व में देशवासी भी राष्ट्रवाद के मार्ग पर और मजबूती से कदम बढ़ा रहे हैं। नागर ने कहा कि नरेंद्र मोदी ऐसे पहले पीएम हैं जो देश को आधुनिक मार्ग पर ले जाने के साथ साथ आध्यात्मिक शिक्षा के मार्ग पर भी चला रहे हैं। उन्होंने न केवल श्री राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त किया, वहीं देश में 5000 से अधिक आईटीआई भी खोले। आज उनके नेतृत्व में देश कौशल विकास के मार्ग पर तेजी से बढ़ रहा है।

पीएम मोदी नई शिक्षा नीति को लागू कर रहे हैं वहीं देश को पर्यावरण के मार्ग पर भी ले जा रहे हैं। उनके नेतृत्व में हमने कोरोना जैसी महामारी पर नियंत्रण किया जबकि दुनिया की बड़ी स्वास्थ्य तकनीकी ताकतें कोरोना के आगे पस्त हो गईं। 

विधायक राजेश नागर ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने स्वच्छता अभियान चलाया, पर्यावरण संरक्षण सीखा और अंत्योदय को हृदय में बसाया है। नागर ने कहा कि दुनिया में सर्वाधिक पसंद किए जाने वाला नेतृत्व पीएम मोदी के रूप में हमारे पास मौजूद हैं। इस पर हमें गर्व है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना है।

हमें इस सदी में विश्व गुरु बनाना है। भगवान पीएम मोदी को अच्छा स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें।  इस अवसर पर हरीश चंद्र नागर, अमन नागर, दयानंद नागर, पूर्व पार्षद राजेश तंवर, प्रहलाद शर्मा, बसुदेव भारद्वाज, शीशराम अवाना, लोकेश बैंसला, भूपेंद्र चौधरी, प्रदीप त्रिपाठी, ठाकुर ब्रजेश सिंह, लाल मिश्रा, राजू रावत, धर्मप्रकाश, साहब सिंह, तेज सिंह अधाना आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Related posts

फरीदाबाद: एक डॉक्टर से लगभग 4.43 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में खाताधारक पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने आज पल्ला पुलिस चौकी में आमजनों की समस्याओं को नजदीक सुना ,सम्बंधित डीसीपी सौपा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद के एक शख्स को दिल्ली के महिपालपुर की सड़कों पर कार से घसीटते हुए का वीडियो वायरल, दर्दनाक मौत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x