Athrav – Online News Portal
नोएडा राजनीतिक

पश्चिमी उत्तरप्रदेश प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा की ग्रेटर नोएडा के बिसरख शुरुआत-देखें वीडियो


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा जनवरी के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर व आसपास के जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों से होते हुए हरियाणा में प्रवेश करेगी। यह यात्रा यूपी की सीमा के भीतर 5 दिन रहेगी, जिसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी विशेष तैयारियां की गई है। प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्राएं भी इसी तैयारी का हिस्सा है। 

हाथ में कांग्रेस का झंडा लेकर लोग बड़ी उत्साह से प्रचार प्रसार करने में लगे हुए हैं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा से कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा की आज से शुरुआत हो चुकी है, बिसरख गांव से इस यात्रा को रवाना किया गया है,

सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इस भारत जोड़ो यात्रा में भाग ले रहे हैं, आज से कार्यकर्ता भारत जुड़े यात्रा को सफल बनाने के लिए मैदान में उतर चुके हैं सैकड़ों की संख्या में नोएडा ग्रेटर नोएडा के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए जागरूक कर रहे हैं।  पश्चिमी यूपी प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बताया है कि सभी छह प्रांतीय अध्यक्षों को उनके प्रभार वाले जिलों में ये यात्राएं इसी माह निकालने के लिए कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं। राज्य स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा पश्चिमी यूपी प्रांतीय उनके नेतृत्व आज नौ दिसंबर से ग्रेटर नोएडा के बिसरख शुरू हुई है।

अगले दिन 10 दिसंबर को वह बुलंदशहर में रात्रि विश्राम करेंगे। वह 18 दिसंबर को मुरादाबाद मंडल के बिजनौर जिले में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 19 को अमरोहा, 20 को संभल ,21 को मुरादाबाद और 22 को रामपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा तिरंगा लेकर चल रहे महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने बताया कि या कि इस यात्रा का उद्देश्य कांग्रेस की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाना है। देश की अर्थव्यवस्था के आंकड़ों को सामने रखकर यह बताया जाएगा कि अब भी नहीं चेते तो भविष्य में बेरोजगारी की समस्या और भी विकराल रूप धारण कर लेगी।

Related posts

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज बीजेपी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में क्या कहा, लाइव सुने।

Ajit Sinha

कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, देखें पूरी लिस्ट 

Ajit Sinha

कांग्रेस-एनसीपी केवल अपने परिवार के लिए चलने वाली पार्टियां है: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x