Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

ग्रुरुग्राम में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार इंटीरियर डिजाइनर की मौत, हाईवे पर लगा जाम

ग्रुरुग्राम:दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खेड़कीदौला टोल प्लाजा से लगभग 400 मीटर आगे यू-टर्न लेने के दौरान शनिवार दोपहर एक ट्रक 4-5 अन्य वाहनों में टक्कर मारते हुए पलट गया। चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके ही मौत हो गई। पहचान भोंडसी की कृष्णा कुंज कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय मनोज शर्मा के रूप में की गई। वह इंटीरियर डिजाइन का काम करते थे। शनिवार को सेक्टर-84 इलाके में काम करने के बाद वापस घर लौट रहे थे। उनके ऊपर ही ट्रक पलट गया। शिकायत के आधार पर खेड़कीदौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

टोल प्लाजा से आगे मानेसर की तरफ यू-टर्न बना हुआ है। मानेसर की तरफ से आने वाले वाहन उसी जगह से यू-टर्न हो जाते हैं। टोल प्लाजा के नजदीक ही यू-टर्न होने की वजह से वहां पर अक्सर ट्रैफिक का दबाव रहता है। शनिवार दोपहर मानेसर की तरफ से नींबू से भरा ट्रक यू-टर्न ले रहा था। उसी दौरान असंतुलित हो गया। इसके बाद ट्रक एक इनोवा, एक फाच्यूनर एवं एक अल्टो में टकराते हुए पलट गया।

उसी समय बाइक से मनोज शर्मा निकल रहे थे। ट्रक उन्हीं के ऊपर पलट गया। कारों को नुकसान हुआ है, लेकिन उसमें बैठे लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे के बाद लगभग एक घंटे हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही। क्रेन से ट्रक को हटाया गया। ट्रक हटाने के बाद भी कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम में खुलवाने में खेड़कीदौला थाना पुलिस के साथ ही ट्रैफिक पुलिस एवं खेड़कीदौला टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने भूमिका निभाई।

Related posts

कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी को लोहे के पाइप से पीटने वाले पार्किंग स्टाफ पर केस दर्ज, पकड़ा गया

Ajit Sinha

एक शख्स ने अपनी पत्नी और 4 बच्चों की जहरीला पदार्थ खिला कर सनसनीखेज हत्या कर दी, और खुद भी जहर खा लिया, हालत गंभीर।

Ajit Sinha

हिसार: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने आज दो एसडीओ स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं- लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
error: Content is protected !!