Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

बिग ब्रेकिंग: कांग्रेस व सपा को लगा तगड़ा झटका: बीजेपी में शामिल हुए समाजपार्टी के विधायक और पूर्व विधायक-देखें वीडियो।

अजीत सिन्हा / नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी, समाजवादी पार्टी के विधायक हरिओम यादव और पूर्व सपा विधायक धर्मपाल यादव ने आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप-उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी की गरिमामय उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी महानुभावों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई और पट्टिका पहना कर भाजपा परिवार में उनका स्वागत किया।

स्वतंत्र देव सिंह ने नव आगंतुक नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर इन नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया है। इनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से पार्टी के चुनाव अभियान को और मजबूती मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के मार्गदर्शन में ये लोग काम करेंगे और पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।


पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक नरेश सैनी, समाजवादी पार्टी के विधायक हरिओम यादव और पूर्व सपा विधायक धर्मपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास की नयी कहानी लिखी है। डबल इंजन की सरकार में ही उत्तर प्रदेश का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि हम निःस्वार्थ भाव से पार्टी और संगठन की मजबूती के लिए
काम करेंगे।

Related posts

संतों की मांग संत विजयदास जी के आत्मदाह मामले की सीबीआई जांच हो:- अरुण सिंह

Ajit Sinha

अभी अभी: पीएम नरेंद्र मोदी को लाइव सुने ,अखिल भारतीय जल सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए, इस वीडियो में

Ajit Sinha

सीआईएसएफ जवान को लड़की वालों ने दहेज में दिए 11 लाख रूपए  तो बोला- ‘मुझे पैसा नहीं बल्कि…’

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x