Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने देशभर के 900 से अधिक जिलों और बूथों पर बीजेपी के स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: भारतीय जनता युवा मोर्चा(भाजयुमो) ने देश भर के 900 से अधिक जिलों और बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया। भजयुमो के हज़ारों कार्यकर्ताओं ने कल का दिन राष्ट्रव्यापी उत्सव के रूप में अद्वितीय ढंग से 42वां भाजपा स्थापना दिवस मनाया।बुधवार को भाजपा का 42वां स्थापना दिवस था। आज भाजपा 10 करोड़ कार्यकर्ताओंके परिवार के साथ दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है।भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने  युवाशक्ति को दर्शाते हुए बाइक रैली का आयोजन किया और आम जनता के साथ इस अवसर को मनानेके लिए जुलूस भी निकाला। भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर तक भाजपा के झंडे फहराएगए और भाजयुमो के युवा सदस्यों ने “सम्मान सम्मेलन” का आयोजन किया ।

जहां वरिष्ठ जनसंघ और भाजपा के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। जिनके आदर्शों और दृढ़निश्चेय के कारण आज के राष्ट्रव्यापी भाजपा की नींव पड़ी। 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना एक ऐसे सपने के साथ हुईथी जिसे कड़ी मेहनत करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं और दूरदर्शी नेतृत्व के निरंतर प्रयासोंसे साकार किया गया । क्योंकि आज हम कार्यकर्ता सदस्यता के मामले में विश्व के सबसेबड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरे हैं।भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठभाजपा और जनसंघ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया और आशीर्वाद लिया। जिन्होंने देश औरउसके लोगों की सेवा की है। भाजयुमो ने ऐसे वरिष्ठ नेताओं को  सम्मान दिया जिन्होंने आपातकाल के खिलाफ लड़ने,समाज के सभी वर्गों में पार्टी के विस्तार और विकास को एक जन आंदोलन बनाने के लिए कामकरते हुए भाजपा संगठन के लिए सांस्कृतिक और राष्ट्रीय गौरव की स्थापना करने का दम रखाऔर कीर्तिमान अर्जित किया।

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य भाजयुमो के स्थापना दिवस कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए गुजरात भ्रमण पर गए। वहां, उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और दिन के बाकी राजनीतिक कार्यक्रमों को शुरू करने से पहले उनका आशीर्वाद लिया।”जब भाजपा शुरू हुई थी, उसके पास कोई कार्यकर्ता नहीं था, कोई पैसा नहीं था, कोई जनता का समर्थन नहीं था, कोई पार्टी कार्यालय नहीं था। इसकी केवल अपनी विचारधारा थी। 42 साल बाद भी यह विचारधारा बरकरार है। भाजपा भारत में एकमात्र राजनीतिक दल है जिसके कार्यकर्ताओं में सत्ता को भोगने के लालच नही बल्कि राष्टवादी विचारधारा है।तेजस्वी सूर्या ने युवा कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ पदाधिकारियों के कार्यों और प्रयासों से प्रेरणा लेने का भी आग्रह किया।

Related posts

पंचकूला ब्रेकिंग: कांग्रेस सिर्फ भ्रम, झूठ और शंका पैदा करने वाला समूह है : धर्मेंद्र प्रधान

Ajit Sinha

प्रियंका गांधी का सीएम शिवराज पर जबरदस्त कटाक्ष: “रिश्ता निभाने से बनता है, वरना कंस भी मामा थे”-वीडियो सुने।

Ajit Sinha

दिल्ली में इतने काम इसलिए हो पा रहे हैं क्योंकि यहां एक पढ़ी-लिखी सरकार है, जिसमें सभी लोग पढ़े-लिखे हैं-अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//ashouthoto.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x