अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ठगों ने काल्पनिक नाम मानसी, संजू और नंदिनी की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर एक युवक को शादी झांसा दिया और विभिन्न बहानो से युवक से चार लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। जब युवक ने शादी की जिद की तो दोनों ठग लड़की के भाई बनकर युवक के पास पहुंच गए उनकी बहन से गंदी बातें करने और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए 20 हजार रुपये भी वसूल लिए. थाना सूरजपुर पुलिस ने वादी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर दोनों ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शादी के सपने देखना एक युवक को समय भारी पड़ गया जब ठगों ने लड़की बनकर दोस्ती की और शादी का झांसा देकर 4 लाख 50 हजार रुपए ठग लिए। सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी ने बताया कि वादी ने थाना सूरजपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात लोगों ने पहले सोशल मीडिया अकाउंट पर फर्जी आईडी बनाई और विभिन्न नंबरों से उससे संपर्क करते हुए, पहले दोस्ती की. जब नजदीकियां बढ़ी तो खुद को अविवाहित लड़की बताकर विवाह का प्रस्ताव किया। फिर विभिन्न बहाने से जैसे मेडिकल इमरजेंसी, पारिवारिक संकट और शादी की तैयारियों के बहाने उससे 4 लाख 50 हजार रुपए ठग लिए। ठगों ने मानसी, संजू और नंदिनी की फर्जी आईडी बनाकर इस ठगी को अंजाम दिया. जब वादी ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो ठग लड़कियों के भाई बनकर उसके पास पहुंचे और अपनी बहनों को प्रताड़ित करने गंदी बातें करने और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए 20 हजार रुपये भी वसूल लिए.एडीसीपी ने बताया कि वादी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर संबंधित सोशल मीडिया प्लेट फॉर्मों से डाटा इकट्ठा किया और टेक्निकल एविडेंस और सर्विलेंस के माध्यम से दो युवकों अमित उर्फ आरव और मोहम्मद रिजवान को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपितों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया दो मोबाइल फोन और एक पल्सर गाड़ी भी बरामद की है। पुलिस इनके अपराधिक इतिहास की जानकारी हासिल करने में जुटी है.
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

