अजीत सिन्हा की रिपोर्ट फरीदाबाद: मेजर हार्ट अटैक एवं गंभीर पैंक्रियाटाइटिस से पीडि़त 17 वर्षीय लडक़े की एसएसबी अस्पताल में सफल एंजियोप्लास्टी स्टेंटिंग करके जान...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट चंडीगढ़:हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने कहा कि बड़ी तेजी से अंबाला के सिविल एन्क्लेव (घरेलू हवाई अड्डा) का निर्माण कार्य किया जा रहा हैं और अगस्त महीने से ही यहां से अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट शुरू होगी। मंत्री डॉ. कमल गुप्ता आज अंबाला सिविल एन्क्लेव के निर्माणाधीन स्थल पर पहुंचे थे इस दौरान उनके साथ हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा अंबाला कैंट के विधायक अनिल विज भी साथ थे।इस दौरान मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने निर्माणाधीन स्थल का दौरा किया उन्होनें पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ-साथ संबंधित एजेंसियों से निर्माण कार्य की प्रगति जानी और उन्हें निर्देश दिए कि वे बेहतर समन्वय बनाकर दिन-रात काम करवाकर सिविल एन्क्लेव (घरेलू हवाई अड्डा) के कार्य को पूरा करवाएं। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त को वे दोबारा से यहां का जायजा लेंगे और यहां पर पानी, बिजली, सीवरेज व अन्य संबंधित जो भी कार्य है वे सभी पूरे होने चाहिए। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले भी उन्होंने यहां का जायजा लिया था। एयरफोर्स के अधिकारियों के साथ अंदर जाकर भी रनवे के साथ-साथ अन्य सभी बातों की जानकारी हासिल की थी, उनकी मंशा है कि जल्द ही यहां से जहाज उड़ान भरें। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने इस प्रोजेक्ट के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर आर्मी से यह जमीन दिलवाई थी। आर्मी से जमीन लेना आसान बात नहीं हैं, यह सबको पता हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां से अयोध्या के लिए पहली उड़ान भरी जाएगी और उसके बाद जम्मू या अन्य के लिए यहां से उड़ान भरी जाएगी। इस मौके पर उन्होनें शूटिंग...