अजीत सिन्हा की रिपोर्ट फरीदाबाद: पंजाबी बिरादरी वेलफेयर सोसायटी द्वारा सिनेमा साइट , ग्रीन फील्ड कॉलोनी में सोमवार,देर शाम को लोहड़ी उत्सव बड़ी धूमधाम के...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट फरीदाबाद। पृथला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक रघुवीर तेवतिया ने सोमवार को फरीदाबाद में आयोजित जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट फरीदाबाद में सोमवार को आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित “हरियाणा सरकार इंडस्ट्रीज के साथ” कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट फरीदाबाद:हरियाणा सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि जनता के प्रति अधिकारी जवाबदेह बनते...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट फरीदाबाद: डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने दिनांक 3 जनवरी से 12 जनवरी 2025 तक पाइनवुड इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल, पाखल...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा हल्के में लोहड़ी का त्यौहार मनाया और हल्का के नागरिकों को 10 करोड़ 42 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी.मुख्यमंत्री ने लाडवा हल्का के विकास के लिए 4 करोड़ 70 लाख के विकास कार्यों, गांव बीड मथाना में 2 करोड़ 72 लाख सामुदायिक केन्द्र के लिए, गांव रामशरण माजरा में सामुदायिक केन्द्र के लिए 3 करोड़ का बजट देने की घोषणा की.इस राशि में से 8 करोड़ 12 लाख का बजट जारी कर दिया गया है.इसके साथ ही 15 सड़कों का नवीनीकरण का कार्य पूरा हो चुका है और शेष सडक़ों का निर्माण कार्य मौसम ठीक होने के बाद शुरू करदिया जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने लाडवा विधानसभा के लोगों के लिए लोहड़ी पर्व का आयोजन किया, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया.इस पर्व की परंपरा को निभाते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने पूजाअर्चना की और मंत्रौच्चारण के बीच लोहड़ी की अग्नि में आहुती डाली.इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में नई खुशियां और उमंग लेकर आए.आज हम सब मिलकर लोहड़ी का पावन पर्व मना रहे हैं। यह पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। यह त्यौहार न केवल हमें खुशियां बांटने का अवसर देता है, बल्कि हमें अपनी जड़ों से जुड़ने और अपने पूर्वजों को याद करने का भी मौका देता है। कल मकर संक्रांति का पर्व भी है, इन दोनों पर्व लोहड़ी और मकर संक्रांति की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। यह आयोजन समाज में प्रेम-प्यार और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देने में सफल रहेगा। उन्होंने कहा कि लोहड़ी हमारे सामाजिक जीवन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है यह त्योहार हमें एक-दूसरे के करीब लाता है और हमारे बीच भाईचारा बढ़ाता है। इस दिन लोग एक साथ मिलकर खाना बनाते हैं, गाते हैं, नाचते हैं और एक-दूसरे को उपहार देते हैं इस तरह यह पर्व एकता, भाईचारे और समर्पण की भावना को भी प्रेरित करता है भारत एक ऐसी भूमि है,जहां विविधता में एकता देखने को मिलती है...