Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

जल्द से जल्द सरकार 17 ए की अनुमति दे ताकि बडे मगरमच्छो को अरेस्ट किया जा सके-विधायक नीरज शर्मा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: नगर निगम में 200 करोड़ रुपये के बिना काम भुगतान घोटाले को विधानसभा में उठाने वाले कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा का कहना है कि सिर्फ मुख्य अभियंता दौलतराम भास्कर के बाद अब दूसरे मुख्य अभियंता रमन शर्मा एंव जेई दीपक को विजिलेंस विभाग ने गिरफ्तार किया है लेकिन सिर्फ इनको पकड़कर ही भ्रष्टाचार का खात्मा नहीं होगा। भ्रष्टाचार की जड़ों तक पहुंचकर बड़े मगरमच्छ काबू करने होंगे।

कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि  स्टेट विजिलेंस ने सरकार से 17 ए की अनुमति मांगी हुई है सरकार जल्द से जल्द अनुमति दे ताकि बडे मगरमच्छो को काबू किया जा सके। क्योकि यह पैसा जनता का पैसा है जिसको यह खा गए, यही कारण है कि  आज फरीदाबाद विकास के लिए तरस रहा है। फरीदाबाद में पहली बार ऐसा हुआ है की बरसाती पानी के जल भराव की समस्या के लिए पुलिस की ड्यूटि लगानी पडी।

विधायक नीरज शर्मा का कहना था की अगर यही हालत भष्टाचार के रहे और यही हालत फरीदाबाद के रहे तो कही ऐसा ना हो बरसात के समय सैना ना बुलानी पड जाए। सरकार जल्द से जल्द 17 ए की अनुमति जारी करे ताकि इन दुष्टो पर कार्रवाई  की जा सके। विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि  रामचरित मानस में लिखा है विनय ना मानत जलध जड़ गए तीन दिन बीति। बोले राम सकोप तब भय बिनु होय ना प्रीति। जबतक इन दुष्टो को सख्त सजा नही मिलेंगी, आने वाले दुष्ट भी ऐसा कार्य करने की जरूरत नही करेगे।

Related posts

हरियाणा पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की हत्या कर उसकी कार लूटने के सनसनीखेज मामले में एक आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

ऊंचा गांव क्राइम ब्रांच ने एक डिपो धारक को गरीब को फ्री में मिलने वाले गेहूं के 80 कट्टे को गबन करने के आरोप में किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

खनन माफिया का विरोध करने पर एक परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग और तेजधार हथियार से किया कातिलाना हमला-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x