Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

10 हजार रुपये रिश्वत लेते एएसआई दिनबंधु रंगे हाथ गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/झज्जर: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई करते हुए थाना सांपला,जिला रोहतक में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई ) दिनबंधु को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित पर शिकायतकर्ता से उसके बेटे और बेटे के दोस्त को एक आपराधिक मामले में राहत दिलाने तथा मारपीट की धमकी  देने की एवज में 50,000 रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।

शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसके बेटे नितेश और उसके दोस्त के खिलाफ थाना सांपला, जिला रोहतक में मामला दर्ज है। शिकायत के अनुसार, इस मामले में राहत दिलाने तथा उसके बेटे और उसके दोस्त के साथ मारपीट न करने के एवज में एएसआई दीनबंधु द्वारा 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपित पहले ही 40,000 रुपये रिश्वत के रूप में ले चुका था और शेष 10,000 रुपये की मांग कर रहा था।
शिकायत प्राप्त होने के बाद एसीबी की टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान आरोपित  **एएसआई दीनबंधु को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार* कर लिया गया। आरोपित दीनबंधु, पुत्र भागचंद, उम्र 50 वर्ष, निवासी गांव खरबाला, जिला हिसार, थाना सांपला में तैनात था। यह ट्रैप कार्रवाई राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, उपकेंद्र झज्जर की टीम द्वारा की गई। आरोपित के खिलाफ मुकदमा संख्या 33, दिनांक 12 अक्टूबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7** के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में मामला दर्ज किया गया है।

Related posts

चंडीगढ़: जेजेपी महिला प्रकोष्ठ में विस्तार, छह महिला पदाधिकारी नियुक्त

Ajit Sinha

अपने आप को पुलिस बता कर आमजनों की तलाशी ले कर लूट ने वाले दो ईनामी अपराधियों को पुलिस ने अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: तमाम चुनावी वादों की तरह बीजेपी ने तोड़ा गरीबों को सस्ते फ्लैट का वादा- भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x