Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

रिश्वत के 20 हजार रुपये लेते एएसआई रंगे हाथ पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
हिसार/सिरसा: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB), हिसार की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डबवाली स्थित पुलिस चौकी गोल बाजार के एएसआई जगजीत सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामले में चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल राकेश कुमार तथा एसपीओ (मुंशी) राजवीर को भी सह-आरोपी बनाया गया है। इस संबंध में एफआईआर नंबर 31, दिनांक 06.09.2026 को थाना SV & ACB, हिसार में धारा 308(2) बीएनएस तथा धारा 7 एवं 7A भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एएसआई जगजीत सिंह को 06 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया।

*क्या था मामला*
शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि एएसआई जगजीत सिंह ने अपने सहकर्मियों हेड कांस्टेबल राकेश कुमार और एसपीओ राजवीर के साथ मिलकर उसके मित्र बबलू और उसके परिवार को एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर नंबर 266, दिनांक 21.08.2026 में संरक्षण देने के एवज में 1 लाख 45 हजार रुपये की अवैध रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के अनुसार, आरोपियों द्वारा रिश्वत की 1 लाख 25 हजार रुपये की राशि पहले ही ली जा चुकी थी, जबकि शेष 20 हजार रुपये बाद में देने के लिए कहा गया था। शिकायत का सत्यापन करने के बाद SV & ACB की टीम ने जाल बिछाया। 06 सितंबर को ट्रैप के दौरान एएसआई जगजीत सिंह ने शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत राशि स्वीकार की और इसके बाद यह राशि चौकी गोल बाजार, डबवाली में तैनात एसपीओ (मुंशी) राजवीर को सौंप दी। राजवीर ट्रैप की रकम लेकर मौके से फरार हो गया, जबकि एएसआई जगजीत सिंह को ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो द्वारा मामले में आगे की जांच एवं अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

Related posts

प्रपोज करने के 5 दिन बाद हुआ झगड़ा, शख्स ने गोली मारकर ली गर्लफ्रेंड की जान

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम में तैनात क्लर्क 25000 रुपए की रिश्वत माँगने व इनमें से 5000 रुपये लेने के आरोप में पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो फरीदाबाद की टीम ने 20 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल मुस्ताक को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x