Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

एंटी करप्शन ब्यूरो ने ईएएसआई को 5000 रुपये रिश्वत लेते किया अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़:हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भिवानी जिले के तोशाम थाने में तैनात एग्जम्पटी सहायक उप निरीक्षक (ईएएसआई) दयानंद को 5000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में पकड़ा है। एसीबी के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पुलिस अधिकारी को हिसार जिले की तहसील हांसी के गांव भकलाना निवासी सुनील कुमार की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

आगे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क कर दी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि उक्त पुलिस अधिकारी ने अदालत द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट में उसे गिरफ्तार नहीं करने के एवज में 5,000 रुपये रिश्वत की मांग की है। प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी की टीम ने तथ्यों की जांच के बाद रेड करते हुए आरोपी पुलिस अधिकारी को स्वतंत्र गवाह की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी की टीम ने आरोपी से 5000 रुपए बरामद किए। इस संबंध में आरोपी ईएएसआई के खिलाफ एसीबी थाना हिसार में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच चल रही थी।

Related posts

हरियाणा में भाजपा का संगठन बहुत मजबूत, जनसेवा को समर्पित है कार्यकर्ता- डी पुरुन्देश्वरी

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से सात आईएएस अधिकारियों और तीन एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: उद्योगपतियों को साइबर फ्रॉड से कैसे बचे, इसके लिए जागरूक किया गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x