Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

संपत्ति को लेकर हुए विवाद से नाराज कलयुगी बेटे पिता को सिर में मारी गोली, पिता की हालत क्रिटिकल, बेटा फरार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा की जेवर कस्बे में स्थित मंगरौली में पिता और पुत्र के बीच संपत्ति को लेकर हुए विवाद के बाद नाराज कलयुगी बेटे ने अपने पिता को गोली मार दी. दो गोली सिर में लगी है,परिजनों ने उन्हें गम्भीर अवस्था में जेवर के अस्पताल में भर्ती जहां उनकी हालत क्रिटिकल बनी हुई है. गोली मारने के बाद कलयुगी बेटा अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया.  सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जेवर कोतवाली पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर बेटे के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी है.
यह तस्वीरें हैं मोहल्ला मंगरौली के निवासी 63 वर्षीय श्याम सिंह निर्मल के घर की जहां पुलिस वारदात के बाद जांच करने पहुंची है. जबकि श्याम सिंह निर्मल घायल अवस्था में जेवर के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती है जहां उनकी हालत क्रिटिकल बनी हुई है.एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि श्याम सिंह निर्मल का अपने पुत्र हिम्मत सिंह से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था. देर रात श्याम सिंह और उसके पुत्र हिम्मत के बीच हुई कहासुनी के बाद नाराज होकर बेटे ने अपने साथी की मदद से पिता की हत्या करने की नियत से सिर में दो गोली मार दी. और दोनों मौके से फरार हो गए. निर्मल सिंह को उनके परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में जेवर के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.एडीसीपी ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि श्याम सिंह और निर्माण के बीच संपत्ति को लेकर यह विवाद 5 साल से चला आ रहा है 5 साल पहले भी हिम्मत नहीं श्याम सिंह निर्मल को मारने की नियत से गोली चलाई थी.लेकिन बाल बाल बचे थे. इस मामले में परिजनों की शिकायत पर आरोपी हिम्मत सिंह के खिलाफ नाम दर्ज मुकदमा दर्ज कराया गया है वारदात के बाद से फरार चल रहे बेटे को  जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Related posts

पुलिस और एटीएम में लोगों से धोखाधड़ी कर ठगी करने वाला के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश घायल।

Ajit Sinha

कैश कलेक्शन कंपनी के कर्मचारी पर गोली चला कर नोटों से भरे बैग छीनने की असफल कोशिश करने के चार आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

पत्नी की सिर में पत्थर मार कर हत्या करने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चरित्र पर शक करता था। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x