Athrav – Online News Portal
दिल्ली स्वास्थ्य

लोगों की सेवा कर जान गंवाने वाली कोरोना योद्धा ममाता रानी के परिजनों को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने शनिवार को कोविड-19 की ड्यूटी के दौरान कोरोना की चपेट में आकर अपनी जान गंवाने वाली कोरोना योद्धा ममता रानी के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें दिल्ली सरकार की तरफ से एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि का चेक सौंपा। इस दौरान समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने बताया कि रोहिणी जोन के सुल्तानपुरी स्कूल में सर्विस के दौरान शिक्षिका ममता रानी कोरोना से संक्रमित हो गई थी और अस्पताल में कोरोना से जंग लड़ते हुए उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि भले ही अनुग्रह राशि परिवारों को हुए नुकसान की भरपाई नहीं कर पाए, लेकिन मुझे उम्मीद है कि परिजनों को इस आर्थिक मदद से अपना भविष्य संवारने एवं जीवन यापन में थोड़ी सहायता मिलेगी। समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने कहा कि कोरोना के मुश्किल समय में अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े दिल्ली के कई जाबाज लोगों ने अपनी जान की बाजी लगाकर बाकी लोगों की रक्षा की, हम महामारी से जंग लड़ने के उनके जज्बे को सलाम करते हैं। कोरोना महामारी के समय सेवा करते हुए कोविड की चपेट में आकर जान गंवाने वाले दिल्ली के कई कोरोना योद्धाओं के परिजनों को केजरीवाल सरकार एक-एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद दे चुकी है।

Related posts

105 पुराने और अप्रसांगिक कानून को निरस्त करने वाला विधेयक लोस में पेश

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री से अपील, पर्यावरणविद् स्व. सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए- अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha

आईएसबीटी बस अड्डे और रेलवे स्टेशन से बच्चे के अपहरण व लाखों में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, कुल 10 लोग अरेस्ट, 6 बच्चे बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x