अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: मेंबर ऑफ पार्लियामेंट कार पार्किंग का फर्जी लेबल (स्टीकर) लगाकर इस्तेमाल करने के मामले में 1 आरोपित को थाना सदर गुरुग्राम की टीम ने आज गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम अमनदीप सिंह ग्रेवाल , निवासी इस्माइलपुर , गुरुग्राम हैं। पुलिस ने इस आरोपित के कब्जे से एक कार , एक सीपीयू व प्रिंटर बरामद किया है। आगे इस मुकदमे की जांच जारी है।
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि थाना सदर, गुरुग्राम में एक शिकायत एक गाड़ी पर फर्जी मेंबर ऑफ पार्लियामेंट कार पार्किंग का (स्टीकर) लगाकर घूमने के संबंध में प्राप्त हुई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना सदर ,गुरुग्राम की टीम द्वारा उपरोक्त मामले में कार की जांच की गई जिसमें मेंबर ऑफ पार्लियामेंट कार पार्किंग का फर्जी लेबल (स्टीकर) लगा हुआ था। जिस पर आज थाना सदर, गुरुग्राम की टीम द्वारा उपरोक्त मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपित कार मालिक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित का नाम *अमनदीप सिंह ग्रेवाल निवासी गांव इस्लामपुर, गुरुग्राम* है।उनका कहना है कि पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित ने एमपी की गाड़ी से लेबल (स्टीकर) की फोटो उतारकर उसको प्रिंटर से निकालकर उस पर अपनी गाड़ी का नंबर भरकर उसको अपनी गाड़ी पर फर्जी तरीके से लगाकर प्रयोग करता था। पुलिस टीम द्वारा आरोपित के कब्जा से *कार, सीपीयू व प्रिंटर बरामद* किया गया है। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

