Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

25000 रूपए के ईनामी 25 वर्षीय लड़की की हत्या के एक आरोपी को किया गिरफ्तार,बंद बोरी में लाश मिली थी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली : एसटीएफ ,क्राइम ब्रांच ने आज 25000 रुपए के एक इनामी शख्स को एक लड़की की हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी शख्स के खिलाफ सरिता विहार थाने में हत्या और सबूत नष्ट करने का केस दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपी शख्स पर हत्या , मारपीट , अपहरण कर हत्या करने के कुल 5 मुकदमें दिल्ली व उत्तरप्रदेश के अलग -अलग थानों में दर्ज हैं।



डीसीपी,एसटीएफ क्राइम ब्रांच डा. जी.राम ,गोपाल नाइक ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 फ़रवरी को एक बंद बोरी में एक 25 वर्षीय लड़की की लाश मिली थी जिसकी हत्या की गई थी। इसके बाद इस प्रकरण में धीरेन्द्र सिंह, निवासी बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश, आयु-40 वर्ष के खिलाफ सरिता विहार थाने में हत्या और सबूत नष्ट करने का केस दर्ज किया गया था। उनका कहना हैं कि तभी से ही आरोपी धीरेंद्र सिंह की तलाश की जा रहीं थी तथा न मिलने पर दिल्ली पुलिस ने इस आरोपी पर 25000 रूपए का इनाम रखा हुआ था। तक़रीबन 7 महीने के बाद आरोपी धीरेंद्र सिंह को उनकी टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

पत्नी ने अपने भाइयों को बुलाकर अपने ही पति की करवा दी बेरहमी से पिटाई, मौत

Ajit Sinha

नई दिल्ली: चीफ इलेक्शन कमीशन राजीव कुमार ने आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में क्या कहा सुने सीधा लाइव वीडियो में।

Ajit Sinha

विवहिता महिला का धर्मांतरण करवा कर निकाह कराने के आरोप में एक महिला समेत तीन लोग पकड़े गए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!