Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

अमेरिका जापान की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध: ट्रंप ने आबे से कहा

संवाददाता : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे का व्हाइट हाउस में आज स्वागत करते हुए कहा कि अमेरिका जापान की सुरक्षा और उसके साथ महत्वपूर्ण गठबंधन को मजबूती प्रदान करने को प्रतिबद्ध है। रिपब्लिकन पार्टी के नेता ट्रंप की सुरक्षा और व्यापार को लेकर रूख के चलते दोनों देशों के संबंधों में तनाव है।

ट्रंप ने अमेरिका की यात्रा पर आये जापानी नेता आबे के साथ व्हाइट हाउस में बातचीत के बाद एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम जापान की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे दोनों देशों के बीच संबंध और दोनों देशों के लोगों के बीच मित्रता बहुत गहरी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रशासन इस संबंध को और मजबूत करने को प्रतिबद्ध है।’’ ट्रंप ने कहा कि उनके व्यापारिक संबंधों से दोनों देशों को लाभ होना चाहिए।

Related posts

फरीदाबाद : स्मार्ट सिटी को ग्रीन सिटी बनाने के लिए हुआ पौधा वितरण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

Ajit Sinha

नई दिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा के सीआरपीएफ के 42 शहीदों का पाकिस्तान से लिया बदला,बमबारी में 350 आतंकियों को मार गिराया

Ajit Sinha

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और एआईसीसी महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी 10 जनपथ, नई दिल्ली में संभल पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x