Athrav – Online News Portal
मनोरंजन

ये है बॉलीवुड की अगली ‘सुपरस्टार’ जोड़ी.. एकदम शाहरूख- काजोल!

एंटरटेनमेंट डेस्क  : अब वैलेंटाइन डे का मौका है तो बॉलीवुड की रोमांटिक जोड़ी याद आती है। और बॉलीवुड जोड़ी की जैसे ही बात हो, याद आते हैं शाहरूख- काजोल। इनके बाद कई जोड़ियां आईं.. लेकिन शायद ही दर्शको के दिल में कोई इन्हें रिप्लेस कर पाया हो।  ताजा बात करें तो वरूण – आलिया की जो़ड़ी को लेकर फैंस क्रेजी हैँ। ट्विटर पर तो उनके नामों को जोड़कर क्लब बना दिए गए हैं- Valia (varun+ alia).. कोई शक नहीं कि ये आने वाले समय की सुपरस्टार जोड़ी है।

धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में एक बार फिर वरूण धवन- आलिया भट्ट की हिट जोड़ी आने वाली है। और इनके फैंस का उत्साह चार गुणा बढ़ गया। वरूण- आलिया जोड़ी की यह तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले हमने इन्हें ‘स्टूडेंट ऑफ दि ईयर’ और ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ में साथ देखा है।

शाहरूख खान और काजोल की सदाबहार जोड़ी याद आ जाती है। जिससे दर्शक खुद को जोड़ लेते थे और उनकी हर फिल्म के साथ एक रिश्ता सा बंध जाता था। हालांकि शाहरूख-काजोल की जोड़ी के सामने सभी फीके लगते हैं, लेकिन वरूण- आलिया में वह जादू दिखता है जो इस जोड़ी को सबके अलग रखता है।

Related posts

34 वें सूरजकुंड अंरराष्टीय हस्तशिल्प मेले की शाम रशिम अग्रवाल ने सुफियाना कलाम से जमाया रंग

Ajit Sinha

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के जन्मदिन पर फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी की टवीट, उन्हें याद कर, बिताए गए खूबसूरत पल को किया याद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मानव रचना के स्टूडेंट्स से फिल्म की स्टार कास्ट ने की बातचीत, इतिहास के पन्नों में से रैड फोर्ट ट्रायल की जानकारी को किया सांझा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x