Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य हरियाणा

नशा के विरुद्ध: 1169 जगहों पर की गई छापेमारी, 98 एफआईआर दर्ज, 100 लोगों को किया गया अरेस्ट-अनिल विज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आदेशानुसार आज प्रातः 5 बजे से प्रदेशभर में नशाखोरी के विरूद्ध पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया और एनडीपीएस एक्ट के तहत 98 एफआईआर दर्ज की गई हैं। विज ने यह जानकारी आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इस अभियान में 442 टीमों के 3315 पुलिसकर्मियों द्वारा 1169 जगहों पर छापेमारी गई। इस छापेमारी में 3.515 किलो ग्राम अफीम, 20.034 ग्राम स्मैक, 117.85 ग्राम हेरोइन, 13.911 किलोग्राम पॉपी हस्क, 35.590 किलोग्राम गांजा और 20 इंजेक्शन पकड़े गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए यह बड़ा अभियान चलाया गया। इस अभियान की रूपरेखा हाल ही में हुई विभाग की बैठक में तैयार कर ली गई थी और आज पुलिस द्वारा इस अभियान को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे तथा यदि जरूरत पड़ी तो और सख्त कदम भी उठाए जाएंगे। इस अवसर पर गृह एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा भी उपस्थित थे।

Related posts

कुरूक्षेत्र में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तंज

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल ने अपने आवास पर कार्यरत कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ मनाई दीपावली।

Ajit Sinha

फरीदाबाद शहर के विकास कार्यों के लिए 450 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को दी मंजूरी-सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x