अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा : इस्कॉन मंदिर दो वर्ष तक कोरोना महामारी के बाद इस वर्ष भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व जन्माष्टमी के भव्य आयोजन कर रहा है। इस अवसर पूरे मन्दिर को रंग-बिरंगी एल ई डी लाईटों, विभिन्न प्रकार के फूलों एवं गुब्बारों से सजाया जा रहा है। जन्माष्टमी के दिन भगवान को 108 प्रकार के व्यंजन से भी अधिक भोग अर्पित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न प्रकार की मिठाइयां, पकवान, केक, बिस्कुट एवं विभिन्न देशों के व्यंजन सम्मिलित है। इस्कान मंदिर समेत शहर के सभी मंदिरों के बाहर ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा पुख्ता करने के लिये पुलिस बल तैनात किया गया है। इन मंदिरों में जन्माष्टमी पर होगी खास पूजा अर्चना।

सेक्टर-33 इस्कॉन मंदिर को रंग-बिरंगी एल ई डी लाईटों, विभिन्न प्रकार के फूलों एवं गुब्बारों से सजाया जा रहा है। दूधिया व बैगनी रंग की रोशनी के बीच विदेशी प्रजाति के कारनेशन, ऑर्किड के फूल के साथ गुलाब, गेंदा, रजनीगंधा, जैस्मिन व मोंगरा के फूल से मंदिर की सजावट देखते बनती मीडिया प्रभारी एकांत धाम दास ने बताया कि दो वर्ष तक कोरोना महामारी के कारण जन्माष्टमी सादगी के साथ मनाया गई थी। इस बार विशेष अनुष्ठान किए जा रहे हैं। इसके लिए तीन जगह अभिषेक की व्यवस्था है। 108 कलश की स्थापना हुई है।

एकांत धाम दास ने बताया कि जन्माष्टमी पर मंदिर में वृंदावन की झलक देखने को मिलेगी। 19 अगस्त को सुबह 4:30 बजे मंगला आरती, सुबह 7:30 बजे आरती और दर्शन, दोपहर 12:30 बजे राजभोग आरती और शाम 6:30 बजे संध्या आरती व रात्रि 12 बजे राधा कृष्ण का पञ्च गव्य (दूध, दही, शहद, घी, फलों के रस व गोमूत्र) से महाभिषेक किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर मंदिर में सुबह साढ़े चार बजे से ही अखंड कीर्तन का पाठ पूरे दिन चलेगा।

एकांत धाम दास ने बताया कि सभी आने वाले श्रद्धालुओं को पूरे दिन निःशुल्क प्रसाद वितरित किया जाएगा। जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान को 108 प्रकार के व्यंजन से भी अधिक भोग अर्पित किए जाएंगे जिनमें में वेरिटोज, टाकोस, नमकीन, मिठाई, पराठे, कचोरी, खीर, केक, पेड़ा, मक्खन, मिश्री और पिज्जा सहित कुल 108 प्रकार के व्यंजन भगवान को चढ़ाए जाएंगे। इस वर्ष सिंगापुर, अमेरिका, कनाडा, मारिशस व फ्रांस के करीब 50 भक्त जन्माष्टमी के मौके पर मौजूद रहेंगे। जो लोग किसी कारण से आने में असमर्थ होगे वे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पर लाइव दर्शन कर सकेंगे.

मंदिर आने वाले भक्तों के लिए विशेष रूप से योजना बनाई जा रही है, जिससे श्रद्धालु कम समय में सुविधापूर्वक दर्शन कर सकें। नोएडा पुलिस ने इसके लिये एक विशेष टीम का गठन किया है, जो मंदिर की सुरक्षा का प्रबंध करेगी। मंदिर में सीसीटीवी कैमरा और 500 से अधिक वालंटियर व्यवस्था संभालेंगे। इसके साथ ही मौके पर पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

