Athrav – Online News Portal
नोएडा

पिकअप वैन के टक्कर के बाद बाइक को डिवाइडर के साथ काफी दूर तक घसीटा, दो मीडियाकर्मियों की मौत


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: नोएडा के एमपी 2 रोड़ पर बने एलिवेटेड रोड पर सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब पिकअप वैन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मौके पर मौजूद निशान बता रहे हैं कि पिकअप वैन के टक्कर के बाद बाइक डिवाइडर के साथ काफी दूर तक घसीटा, जिसके कारण बाइक सवार दो युवकों गंभीर रूप से घायल हो गए। एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन सिंह ने बताया कि यह हादसा सुबह के समय फिल्म सिटी से सेक्टर- 62 की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ है। फिल्म सिटी के एक मीडिया हाउस में काम करने वाले मनोज कुमार और गौरव अपनी बाइक से ड्यूटी पूरी करने के बाद गाजियाबाद अपने घर जा रहे थे. जब उनकी मोटरसाइकिल इस्कॉन टेंपल के आगे बढ़ी तभी एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उनके बाइक को टक्कर मार दिया और काफी दूर तक घसीटती हुई ले गई. जिसकी वजह से दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए . हादसे के बाद पिकअप वैन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही सेक्टर 24 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची गई और दोनों घायलों को इलाज के लिए कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया,जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.थाना सेक्टर 24 पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.पिकअप वैन का ड्राइवर फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। इस हादसे के कारण एलिवेटेड रोड पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ था लेकिन उसे पुलिस ने खुलवा दिया है।

Related posts

वर्ड्स ऑफ वंडर वाटर पार्क में युवक की संदिग्ध मौत, स्लाइडिंग के दौरान सांस लेने में आ रही थी दिक्कत

Ajit Sinha

मेरठ के पूर्व कमिश्नर और नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रह चुके रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के कोठी में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी।

Ajit Sinha

आर्मी की नौकरी छोड कर बहुत जल्दी अमीर बनने के लिए ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले एक गैंग का पर्दाफाश, 8 अरेस्ट-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x